Select Date:

संजय मांजरेकर को लेकर ट्वीट कर फिर चर्चा में आए रविंद्र जडेजा

Updated on 30-09-2022 06:58 PM

भारतीय स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और पूर्व खिलाड़ी व मौजूदा कमेंटेटर संजय मांजरेकर की अनबन की खबरें तो आपने खूब पढ़ी होगी, मगर पिछले दिनों एशिया कप के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई। अब रविंद्र जडेजा ने संजय मांजरेकर को लेकर एक ट्वीट किया है जिससे फिर यह दोनों खिलाड़ी चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, संजय लीजेंड्स लीग क्रिकेटु के दौरान पोस्ट प्रेजेंटेशन में शिरकत ले रहे थे तब टीवी से उनकी एक तस्वीर खींचकर जडेजा ने यह ट्वीट किया।

जडेजा ने उनकी इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा 'मैं अपने प्यारे दोस्त को स्क्रीन पर देख रहा हूं।'

संजय मांजरेकर ने जडेजा के इस ट्वीट का जवाब देते हुए रिप्लाई किया 'हा हा … और आपका प्रिय मित्र आपको जल्द ही मैदान पर देखने के लिए उत्सुक है।'

बता दें, संजय माजरेकर और रविंद्र जडेजा के बीच अनबन का सिलसिला 2019 वर्ल्ड कप के दौरान शुरू हुआ था जब पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने जडेजा को 'बिट्स एंड पीस प्लेयर' कहा था। इस बयान के बाद जडेजा ने मंजरेकर को लताड़ा था साथ अपनी परफॉर्मेंस से मुंह तोड़ जवाब भी दिया था।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.