कोलकाता में 'काल' बने रविंद्र जडेजा, गेंद से किए पांच शिकार, युवराज सिंह का रिकॉर्ड टूटते-टूटते बचा
Updated on
06-11-2023 02:49 PM
कोलकाता: पिछले मैच में श्रीलंका को 302 रन से हराने के बाद भारत ने वर्ल्ड कप 2023 में ईडन गार्डन पर दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से मात देकर अपना अजेय अभियान जारी रखा। आखिरी लीग मैच में भारत को 12 नवंबर को नीदरलैंड से खेलना है और दक्षिण अफ्रीका से फिर फाइनल में भिड़ंत की संभावना जताई जा रही है। भारत के पांच विकेट पर 326 रन के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 27.1 ओवर में 83 रन पर आउट हो गई। भारत की ओर से सबसे ज्यादा पांच विकेट लेते हुए रविंद्र जडेजा ने एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
विश्व कप में बेस्ट प्रदर्शन नौ ओवर में 33 रन देकर पांच विकेट झटकने वाले रविंद्र जडेजा का यह विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। जड्डू ने सबसे पहले विपक्षी कप्तान टेम्बा बावुमा (11) को बोल्ड करते हुए अपना खाता खोला, इसके बाद उन्होंने हेनरिक क्लासेन (1), डेविड मिलर (11), केशव महाराज (7) और कगिसो रबाडा (6) का काम तमाम किया। मौजूदा विश्व कप में जडेजा 14 विकेट ले चुके हैं और मोहम्मद शमी (16), जसप्रीत बुमराह (15) के बाद तीसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं।
युवी के रिकॉर्ड की बराबरी
अब रविंद्र जडेजा भारत के ऐसे सिर्फ दूसरे स्पिनर बन चुके हैं, जिन्होंने विश्व कप में पांच विकेट लिए हैं। जडेजा से पहले युवराज सिंह ने 2011 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में 31 रन खर्च करते हुए पांच शिकार किए थे। जडेजा गेंद और बल्ला दोनों से कमाल करना जानते हैं। उनके वनडे करियर की बात करें तो भारत के लिए उन्होंने 194 मैच में 35.69 की औसत और 4.87 की इकॉनमी के साथ 218 विकेट लिए हैं। बल्लेबाजी में उन्होंने 32.70 की औसत और 85.36 की स्ट्राइक रेट के साथ 2747 रन बनाए हैं। वह 13 फिफ्टी भी लगा चुके हैं।
आग उगल रहे तेज गेंदबाज
शानदार जीत के बाद पत्रकारों से बातचीत करने आए रविंद्र जडेजा ने प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा, 'तीनों तेज गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा,‘किसी भी प्रारूप में तेज गेंदबाज ऊपर विकेट ले लेते हैं तो स्पिनरों के लिए थोड़ा आसान हो जाता है। वह अपना समय लेकर वैरिएशन दिखा सकता है। यह अच्छा है कि हमारे तेज गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।’
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…