रविंद्र जडेजा ने ऐसा कर दिया, सब हाथ धोकर पड़ गए पीछे, मोहम्मद कैफ ने भी नहीं छोड़ा
Updated on
06-04-2024 01:01 PM
नई दिल्ली: रविंद्र जडेजा तीनों ही फॉर्मेट में भारत के नंबर एक ऑलराउंडर हैं। आईपीएल 2024 में वह चेन्नई सुपर किंग्स से खेल रहे हैं। आईपीएल के ठीक बाद टी20 वर्ल्ड कप होना है। जडेजा नंबर-6 या नंबर-7 पर फिनिशर की भूमिका में खेलते हैं। लेकिन आईपीएल में उनका प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी है। वह अंत में आकर फिनिशिंग टच नहीं दे पा रहे हैं और यह सीएसके के साथ ही भारत के लिए भी परेशानी की बात है।
जडेजा ने 60 गेंद मारा सिर्फ एक छक्का
आईपीएल 2024 में रविंद्र जडेजा ने 3 पारियों में बैटिंग की है। इस दौरान उन्होंने 60 गेंदों का सामना किया है। इन 60 गेंद पर वह सिर्फ एक ही छक्का मार पाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में वह लगातार जूझ रहे थे। वह 14वें ओवर में क्रीज पर आए और अंत तक नाबाद रहे। इस दौरान 23 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 31 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स वाले मैच में भी फुलटॉस गेंद को भी जडेजा बाउंड्री के बाहर नहीं भेज पा रहे थे। अभी तक 3 पारियों में उन्होंने 140 की स्ट्राइक रेट से 84 रन बनाए हैं। इसमें 7 चौके औक एक छक्का शामिल है।
गेंदबाजी में जडेजा को सिर्फ एक विकेट
गेंदबाजी में भी रविंद्र जडेजा की स्थिति खराब ही है। बल्लेबाज इस सीजन उनके खिलाफ जमकर रन बना रहे हैं। 4 मैच में रविंद्र ने 14 ओवर डाले हैं। इस दौरान उन्हें सिर्फ एक ही विकेट मिला है। दिल्ली के खिलाफ उन्होंने पृथ्वी शॉ को आउट किया था। हैदराबाद में पिच स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल थी। मोइन अली थीक्षाना ने चेन्नई के लिए विकेट लिए लेकिन 4 ओवर डालने के बाद भी जडेजा कोई सफलता हासिल नहीं कर पाए।
जडेजा को क्रीज पर रखना चाहते थे कमिंस?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पैट कमिंस ने रविंद्र जडेजा के खिलाफ अपील वापस ले ली। इसके बाद कमिंस की तारीफ तो हो रही है लेकिन ये भी कहा जा रहा है कि कमिंस ने चतुराई भरा फैसला लिया। क्योंकि जडेजा क्रीज पर स्ट्रगल कर रहे थे। पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने इसे लेकर कमिंस से सवाल भी किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- जडेजा के खिलाफ ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड अपील वापस लेने पर पैट कमिंस से दो सवाल। क्या संघर्ष कर रहे जडेजा को क्रीज पर रहने देना और धोनी को अंदर रखना एक रणनीतिक फैसला था? अगर वर्ल्ड टी20 में विराट कोहली होते तो क्या वह भी ऐसा ही करते?
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खिलाड़ी खेल से ही जुड़े पैसों को अपना करियर बनाते हैं, चाहे वह कमेंट्री हो, कोचिंग…
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…