रवींद्र जडेजा ने धोनी के साथ शेयर की फोटो:लिखा- अब दोबारा शुरुआत करेंगे
Updated on
16-11-2022 06:06 PM
IPL की सभी टीमों ने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट मंगलवार को सौंप दी। अब 23
दिसंबर को मिनी ऑक्सन होगा। चेन्नई सुपर किंग्स ने रविंद्र जडेजा को रिटेन
किया है। इसके बाद जडेजा ने सोशल मीडिया पर धोनी के साथ फोटो शेयर की है।
इस फोटो में वह धोनी के सामने झुकर उनका अभिवादन कर रहे हैं। जडेजा ने इस
फोटो के कैप्शन में लिखा है सब कुछ ठीक है। दोबारा से शुरू करेंगे। दरअसल,
जडेजा को IPL 2022 शुरू होने से कुछ दिन पहले CSK की कप्तानी सौंपी गई थी। 8
मैचों के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी। धोनी को दोबारा से कप्तानी सौंप
दी थी। इसके बाद उन्होंने IPLको बीच में ही छोड़कर लौट गए थे। उनके टीम
मैनेजमेंट के साथ विवाद की खबरें आई थीं। बाद में उन्होंने इंजरी का हवाला
दिया था। वहीं उन्होंने सोशल मीडिया से CSK से संबंधित सभी पोस्ट को डिलीट
कर दिया था। जिसके बाद मीडिया में यह रिपोर्ट आई कि जडेजा CSK की मैनेजमेंट
से नाराज हैं और वह अगले सीजन में CSK छोड़ सकते हैं।
जडेजा ने भी CSK को लेकर कुछ नहीं बोला था IPL के बीच
में CSK के साथ छोड़ने के बाद भी जडेजा ने खुलकर धोनी या टीम मैनेजमेंट को
लेकर कुछ नहीं बोला था। जडेजा ने सीजन की समाप्ति होने के बाद भी अपनी
चुप्पी साधे रखी थी। वहीं तमाम मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि
जडेजा टीम से रिलीज होने वाले हैं। हालांकि, आखिरी वक्त उनके और टीम
मैनेजमेंट के बीच चीजों में बदलाव आया। इसमें सबसे ज्यादा अहम रोल कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी ने निभाया। दरअसल, धोनी जडेजा को भविष्य के कप्तान के
रूप में देख रहे हैं। धोनी का इस साल आखिरी IPL हो सकता है। उन्होंने ही
जडेजा को रिटेन करने के लिए टीम मैनेजमेंट को मनाया।
जडेजा सबसे ज्यादा कीमत पर हुए थे रिटेन पिछले सीजन
में चेन्नई सुपर किंग्स ने रविंद्र जडेजा को महेंद सिंह धोनी से ज्यादा
पैसों में रिटेन किया था। उन्होंने 16 करोड़ रुपये मिले थे, जबकि धोनी को 12
करोड़ रुपये में रिटेन किया था। जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ
जुड़े थे। 0 सालों में उन्होंने टीम के साथ दो खिताब जीते।
8 मैचों में CSK की कप्तानी जडेजा पिछले सीजन में CSK
को बीच में छोड़ने से पहले उन्होंने 8 मैचों में टीम की कप्तानी की। जिसमें
टीम को 6 में हार मिली थी और केवल दो मैचों में ही टीम को जीत मिली थी।
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…