रविंद्र जडेजा के साथ बेईमानी अंपायर ने विवादित तरीके से दिया आउट, शतक से चूके
Updated on
27-01-2024 01:15 PM
हैदराबाद: भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक बनाने से चूक गए हैं। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम जडेजा के पास टेस्ट करियर में चौथा शतक लगाने का मौका था। मैच के दूसरे दिन स्टंप के समय जडेजा 81 रन बनाकर नाबाद थे। तीसरे दिन के पहले सेशन में वह समझदारी से खेल रहे थे। लेकिन फिर अंपायर के विवादित फैसले की वजह से उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।
बैट में लगी थी गेंद?
रविंद्र जडेजा के खिलाफ जो रूट की गेंद पर एलबीडबल्यू की अपील हुई। मैदानी अंपायर के आउट होने के बाद जडेजा ने तुरंत डीआरएस लिया। रिप्ले में गेंद एक ही समय पर बैट और पैड पर लगती दिख रही थी। थर्ड अंपायर ने कई बार रिप्ले देखा लेकिन साफ नहीं हो रहा था कि गेंद पहले बैट पर लगी है या पहले पैड पर। अंपायर ने इसे पहले पैड माना क्योंकि मैदानी अंपायर ने पैड माना था। और रविंद्र जडेजा को वापस लौटना पड़ा। गेंद का इम्पैक्ट के साथ ही विकेट हिटिंग भी अंपायर्स कॉल ही था।
87 रनों की पारी खेली
रविंद्र जडेजा 87 रनों की पारी खेलने के बाद आउट हुए। 180 गेंद की अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के मारे। उन्होंने अक्षर पटेल के साथ 8वें विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी बनाई। जडेजा के आउट होने के बाद भारतीय पारी में एक रन भी नहीं जुड़ पाया। अगले दोनों विकेट भी जल्दी जल्दी गिर गए और टीम 436 पर ऑलआउट हो गई।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…