ऑस्ट्रेलियाई खेमे में रविंद्र जडेजा का खौफ, क्या अश्विन नहीं खेलेंगे फाइनल, किसे मिलेगी प्लेइंग में XI जगह
Updated on
03-06-2023 07:58 PM
लंदन:वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए भारतीय इलेवन में दो स्पिनर होंगे या फिर एक, इस पर फैसला अभी काफी दूर है। मगर ऑस्ट्रेलियाई खेमा मानकर चल रहा है कि रविंद्र जडेजा तो खेलेंगे ही। यही नहीं, जड्डू के जादू से निपटने के लिए नेट्स पर उनकी पुरजोर कोशिश भी चल रही है। केंट काउंटी क्रिकेट मैदान पर प्रैक्टिस सेशन में दिखा कि ऑस्ट्रेलिया के बैटर लेफ्ट आर्म स्पिनर को ध्यान में रखते हुए विशेष तैयारी कर रहे हैं।
भारत ने पिछली बॉर्डर-गावसर सीरीज में अपने दोनों बेस्ट स्पिनर्स, रविचंद्रन अश्विन (25 विकेट) और जाडेजा (22 विकेट) को उतारा था। उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने वह सीरीज 2-1 से जीती। ऐसे में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है।
क्या बाहर बैठेंगे अश्विन?
ऑस्ट्रेलिया के असिस्टेंट कोच डेनियल विटोरी से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा,‘हम इस पर बात कर रहे हैं। मुझे लगता है कि जडेजा खेलेंगे क्योंकि वह उपयोगी बैटर भी हैं।’ उन्होंने आगे कहा,‘चौथे बॉलर और ऑलराउंडर को लेकर शार्दुल ठाकुर या अश्विन में से कोई एक हो सकता है, लेकिन दोनों अच्छे विकल्प हैं।’ अश्विन ने इंग्लैंड में सात टेस्ट में 18 विकेट लिए हैं, लेकिन वह द ओवल पर एक ही मैच खेले हैं। विटोरी ने तो यहां तक कह दिया, 'अश्विन शानदार गेंदबाज हैं और अधिकांश टीमों में पहली पसंद होंगे, लेकिन ओवल के हालात में टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए उन्हें शायद बाहर रहना पड़ सकता है।’ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जडेजा के आंकड़े
अपनी घातक आर्म बॉल के लिए मशहूर जडेजा का एक विकेट ऑस्ट्रेलियन टीम को जरूर याद होगा। पिछली भिड़ंत में नागपुर टेस्ट की पहली इनिंग्स में दिग्गज स्टीव स्मिथ 105 से गेंद में 37 रन बनाकर क्रीज पर थे। तकरीबन ढाई घंटे क्रीज पर बिता चुके स्मिथ को चकमा देना आसान बात नहीं। जाडेजा मोर्चे पर आए और उन्होंने अपनी स्टॉक बॉल डालकर स्मिथ को बोल्ड कर दिया।
स्मिथ टर्न के लिए खेलने गए, लेकिन गेंद सीधी निकल गई। जाहिर है उसके बाद जडेजा हावी हो गए और उन्होंने पांच विकेट निकाले और भारत को वह टेस्ट इनिंग्स से जीतने में मदद की। और हां, जड्डू का इंग्लैंड में ओवरऑल रिकॉर्ड चाहे जैसा भी हो, द ओवल पर दो टेस्ट में 11 विकेट हैं।
प्लेइंग इलेवन पर क्या कहते एक्सपर्ट्स
पूर्व चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद को लगता है कि भारत को प्लेइंग इलेवन पूर्व निर्धारित अनुमान से नहीं चुननी चाहिए। प्रसाद ने पीटीआई से कहा, ‘पिछली बार हमने दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाज चुने थे, लेकिन बारिश आ गई। हमें अपनी योजना में बदलाव करना चाहिए था, लेकिन हम उसी अंतिम एकादश पर डटे रहे। अब यह बीती बात है। पिच और परिस्थितियां अहम हैं।
हमें नहीं पता कि पांच दिन कैसे होंगे। इसलिए हमें पूर्वानुमान नहीं रखना चाहिए और परिस्थितियों को समझकर ही फैसला करना चाहिए। विकेटकीपर के लिए केएस भरत को चुनना काफी स्पष्ट फैसला है। आपको ऐसे विकेटकीपर की जरूरत है जो 100 ओवर तक फिट रहे और अच्छा करे। यह टेस्ट मैच है और हम इस पहलू से सोचने की जरूरत है।’
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…