RBI के एक्शन से पेटीएम में खलबली, पेमेंट्स बैंक के दो डायरेक्टर्स ने दिया इस्तीफा
Updated on
10-02-2024 01:08 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन पेमेंट कंपनी पेटीएम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के दो इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स ने रिजाइन दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक शिंजिनी कुमार और मंजू अग्रवाल ने कंपनी को बोर्ड से किनारा कर लिया है। कुमार इससे पहले सिटीबैंक, पीडब्ल्यूसी इंडिया और बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच में काम कर चुकी हैं। अग्रवाल ने 34 साल तक एसबीआई में विभिन्न पदों पर काम किया। वह डिप्टी एमडी पद से रिटायर हुईं। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड में अब केवल तीन इंडिपेंडेंट डायरेक्टर रह गए हैं। इनमें पंजाब एंड सिंध बैंक के पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अरविंद कुमार जैन, एक्सेंचर के पूर्व एमडी पंकज वैश्य और डीपीआईआईटी के पूर्व सेक्रेटरी रमेश अभिषेक शामिल हैं। डायरेक्टर्स के इस्तीफे के बारे में भेजे ईमेल का बैंक ने जवाब नहीं दिया।
पहले भी किया था आगाह
इस बीच आरबीआई का कहना है कि उसने 2021 में ही पेटीएम बैंक के बोर्ड को आगाह कर दिया था कि बैंक उसके नियमों का पालन नहीं कर रहा है। एक सूत्र ने टीओआई के बताया कि नवंबर-दिसंबर 2021 में ही आरबीआई के एक बड़े अधिकारी ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड से केंद्रीय बैंक के नियमों का पालन करने को कहा था। इसके बाद 11 मार्च, 2022 को आरबीआई ने बैंक को नए ग्राहकों को जोड़ने से रोक दिया था। पिछले साल 12 अक्टूबर को केवाईसी से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने पर आरबीआई ने बैंक पर 5.4 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। हाल में 31 जनवरी को आरबीआई ने बैंक से 29 फरवरी के बाद डिपॉजिट नहीं लेने को कहा है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…