Select Date:

RBI ने देश की सबसे बड़े एनबीएफसी को दी राहत, अब रॉकेट बनेगा बजाज फाइनेंस का शेयर!

Updated on 03-05-2024 02:03 PM
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश की सबसे बड़ी एनबीएफसी बजाज फाइनेंस पर ईकॉम (eCom) और इंस्टा ईएमआई कार्ड (Insta EMI Card) के माध्यम से कर्ज की मंजूरी और वितरण पर लगी पाबंदी हटा दी है। केंद्रीय बैंक ने पिछले साल नवंबर में बजाज फाइनेंस को अपने दो कर्ज उत्पादों - ईकॉम और इंस्टा ईएमआई कार्ड के तहत ऋण की मंजूरी और वितरण को रोकने का निर्देश दिया था। यह प्रतिबंध डिजिटल ऋण दिशानिर्देशों के मौजूदा प्रावधानों का पालन नहीं करने के कारण लगाया गया था। इस कारण चौथी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट चार परसेंट गिरा था। साथ ही इस पाबंदी के बाद से कंपनी का शेयर भी पांच फीसदी गिर चुका है। बजाज फाइनेंस ने कहा कि वह अब ईएमआई कार्ड जारी करने सहित दोनों व्यावसायिक क्षेत्रों में कर्ज की मंजूरी और वितरण फिर से शुरू करेगी।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘आरबीआई ने दो मई 2024 के अपने पत्र के माध्यम से कंपनी के उठाये गये सुधारात्मक कदमों के आधार पर ईकॉम और ऑनलाइन डिजिटल ‘इंस्टा ईएमआई कार्ड’ पर लगे प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से हटाने के अपने निर्णय के बारे में जानकारी दी।’ कंपनी ने कहा, ‘बजाज फाइनेंस नियामक दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।’ कंपनी ने कहा कि उसने आरबीआई द्वारा लगाए गए नियामक प्रतिबंध के जवाब में आवश्यक बदलाव किए हैं।

प्रतिबंधों की समीक्षा

बजाज फाइनेंस ने औपचारिक रूप से आरबीआई से इन प्रतिबंधों की समीक्षा करने और उन्हें हटाने का अनुरोध किया था। आरबीआई ने कहा कि कंपनी की तरफ से केंद्रीय बैंक के डिजिटल लोन गाइडलाइन्स के मौजूदा प्रावधानों का पालन न करने, विशेष रूप से इन दो प्रोडक्ट्स के तहत उधार लेने वालों को मुख्य तथ्य विवरण जारी न करने और की-फेक्ट स्टेटमेंट में कमियों के कारण यह कार्रवाई की गई थी। आरबीआई की राहत के बाद अब कंपनी के शेयरों में तेजी आने की उम्मीद है। कंपनी का शेयर गुरुवार को 0.72 फीसदी गिरावट के साथ 6881.00 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 8,190.00 रुपये है। पिछले साल छह अक्टूबर को यह इस स्तर पर पहुंचा था। यह मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी एनबीएफसी है। इसका मार्केट कैप 4,25,931.37 करोड़ रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.