Select Date:

आरबीआई का एक्शन पड़ गया भारी, उदय कोटक को 10,328 करोड़ की चपत

Updated on 26-04-2024 02:22 PM
नई दिल्ली: देश के बड़े प्राइवेट बैंकों में शामिल कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शेयरों में गुरुवार को करीब 12 फीसदी गिरावट आई। आरबीआई ने बुधवार को बैंक पर ऑनलाइन तथा मोबाइल बैंकिंग के जरिए नए ग्राहकों को जोड़ने और क्रेडिट कार्ड जारी करने पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगा दी थी। इसका असर गुरुवार को बैंक के शेयरों पर दिखा। बीएसई पर कंपनी का शेयर 10.85 फीसदी गिरकर 1,643 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 12.10% गिरकर 52 हफ्ते के अपने निचले स्तर 1,620 रुपये पर आ गया था। इसी तरह एनएसई पर भी कंपनी का शेयर 10.73% टूटकर 1,645 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 13% की गिरावट के साथ 1,602 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच गया था जो इसका एक साल का न्यूनतम स्तर है।

शेयरों में गिरावट से कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर और नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर उदय कोटक की नेटवर्थ में भी भारी गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ में गुरुवार को 1.24 अरब डॉलर यानी करीब 10,328 करोड़ रुपये की गिरावट आई। उनकी नेटवर्थ अब 13.1 अरब डॉलर रह गई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 155वें नंबर पर खिसक गए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 1.52 अरब डॉलर की गिरावट आई है। कोटक महिंद्रा बैंक में उदय कोटक की 25.71 फीसदी हिस्सेदारी है। शेयरों में गिरावट के साथ ही बैंक का मार्केट कैप 39,768.36 करोड़ रुपये घटकर 3,26,615.40 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी का शेयर बीएसई और एनएसई, दोनों में सबसे ज्यादा नुकसान में रहा।

एक्सिस से पिछड़ा कोटक बैंक

इसके साथ ही कोटक महिंद्रा बैंक को पीछे छोड़ते हुए एक्सिस बैंक बाजार वैल्यू के हिसाब से देश का चौथा सबसे मूल्यवान बैंक बन गया। एक्सिस बैंक का एमकैप 3,48,014.45 करोड़ रुपये रहा। बाजार पूंजीकरण के हिसाब से एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक तीन सबसे मूल्यवान बैंक हैं। आईटी मानदंडों का बार-बार अनुपालन न करने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए आरबीआई ने कोटक महिंद्रा बैंक को अपने ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से नए ग्राहकों को जोड़ने और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से तत्काल प्रभाव पर रोक लगा दी थी। बैंकिंग रेगुलेटर ने बैंक के आईटी जोखिम प्रबंधन में ‘गंभीर कमियां’ पाईं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.