प्लेऑफ में नहीं पहुंची RCB तो नवीन उल हक को मिला मौका, खुलेआम विराट कोहली का उड़ाया मजाक!
Updated on
22-05-2023 10:03 PM
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज नवीन उल हक (Naveen Ul Haq) की तकरार किसी से छिपी नहीं है। लखनऊ और आरसीबी (LSG vs RCB) के बीच मैदान से शुरू हुआ विवाद सोशल मीडिया पर जारी है। लखनऊ को गुजरात की हाथों मिली हार पर विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी शेयर की थी। इसके बाद नवीन ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ आरसीबी को मिली हार और विराट कोहली के विकेट पर आम के साथ स्टोरी डालकर मजे लिए थे। अब आरसीबी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है तो नवीन को एक और मौका मिल गया।
नवीन ने उड़ाया मजाक
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी गत चैंपियन गुजरात के खिलाफ 198 रनों का बचाव करने में विफल रही। इस हार के साथ ही विराट कोहली के आईपीएल जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया। आरसीबी की हार ने नवीन उल हक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मीम शेयर किया। इस एक टीवी एंकर को लगातार ताली बजाकर हंसते हुए देखा जा सकता है। नवीन ने आरसीबी या विराट का नाम तो नहीं लिखा है। लेकिन इसकी टाइमिंग से यह साफ है कि स्टोरी क्यों डाली गई है।
लखनऊ-बैंगलोर के बीच में हुआ था बवाल
मई की शुरुआत में एकाना स्टेडियम पर लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला खेला गया था। इस मैच में 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे नवीन उल हक को विराट कोहली ने स्लेज किया। मैच खत्म होने के जब खिलाड़ी हाथ मिलाते हैं, उस समय नवीन और कोहली में पंगा हो गया। इसके बाद टीम के मेंटर गौतम गंभीर और विराट कोहली के भी तनातनी हुई। तभी से नवीन और विराट के बीच पंगा चल रहा है।
लखनऊ प्लेऑफ में खेलेगी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2023 के पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर रही। वहीं तीसरे नंबर पर फिनिश करने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स अब प्लेऑफ में खेलेगी। 24 मई को चेपॉक के मैदान पर लखनऊ की टक्कर मुंबई इंडियंस से होगी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…