श्रीलंकाई खिलाड़ी हसरंगा पर आरसीबी ने खर्च किये 10.75 करोड़
Updated on
13-02-2022 07:11 PM
बेंगलुरु । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15 वें सत्र के लिए श्रीलंकाई खिलाड़ी वानिंडु हसरंगा पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 10.75 करोड़ खर्च किये हैं। हैरानी की बात यह हे कि हसरंगा को केवल दो आईपीएल मैचों का अनुभव है। हसरंगा तेज लेग स्पिन गेंदबाजी करने के साथ ही निचले क्रम पर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। इस नीलामी से पहले उन्होंने सिर्फ दो आईपीएल मुकाबले खेले थे। तब उन्हें बैंगलोर ने रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में शामिल किया था और इसके बदल में उन्हें केवल 50 लाख रुपये दिये गये थे। इस बार उनका आधार मूल्य एक करोड़ रुपये था पर टीमों के बीच उन्हें शामिल करने के लिए जमकर बोलियां लगीं। अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने अभी तक चार टेस्ट और 29 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इसके अलावा 34 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी उनके नाम हैं। उन्होंने 29 एकदिवसीय विकेट के साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में 55 विकेट लिए हैं।
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…