Select Date:

क्राउडफंडिंग से पहुंची इंडोनेशिया और गाड़ दिया झंडा, इस बिटिया पर हर भारतीय को होगा गर्व

Updated on 13-09-2023 02:33 PM
नई दिल्ली: उत्तराखंड की पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी प्रेमा बिस्वास ने मलेशिया के कुआलालंपुर में हुए फॉक्स इंडोनेशिया पैरा-बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भाग लिया। इसमें उन्होंने क्राउड-फंडिंग की मदद से ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस प्रतियोगिता में 15 देशों के पैरा-एथलीटों ने हिस्सा लिया था, जो 5 से 10 सितंबर तक चली।

उधम सिंह नगर की रहने वाली प्रेमा को पैरों में 100% विकलांगता है। उन्होंने एकतरफा मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी फियोना को हराकर यह मेडल अपने नाम किया। प्रेमा का पदक जीतने का सफर आसान नहीं था। इस महीने की शुरुआत में हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने उनकी कहानी प्रकाशित की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे उन्हें खेल किट, आवास और इंडोनेशिया से वापसी के लिए फ्लाइट टिकट के लिए पैसे जुटाने में परेशानी हो रही थी। प्रेमा ने कहा था कि उन्होंने एडमिनिस्ट्रेशन से फाइनेंशियल हेल्प के लिए कॉन्टेक्ट किया था, लेकिन किसी ने उनकी अपील पर ध्यान नहीं दिया।

एक उम्मीद की किरण तब जागी जब हल्द्वानी के रहने वाले हेमंत गौनिया उनकी मदद के लिए आगे आए और एक सोशल मीडिया अभियान शुरू किया। लोगों ने भरपूर मदद की और 10 दिनों के भीतर 1.2 लाख रुपये जुटाए गए, जिससे वह इस टूर्नामेंट में भाग ले सकीं।

अपनी जीत के बारे में बात करते हुए प्रेमा ने कहा, 'अगर राज्य सरकार ने मुझे खेल नीति के अनुसार नौकरी दी होती तो मैं किसी से पैसे नहीं लेती। मेरे पास जरूरी खेल इक्विपमेंट नहीं थे और यहां तक कि जिस कोर्ट में मैं अभ्यास करती थी वह भी असमतल (Uneven) था। लेकिन मैंने सब कुछ सहन किया और अपने देश का नाम रोशन किया। मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने मुझे इस ऐतिहासिक पल को अनुभव करने में मदद की।'

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे अभी भी अपने टीनेज दिनों की याद आती है जब बच्चे मुझे व्हीलचेयर में देखकर बैडमिंटन खेलने से मना करते थे। तभी मैंने फैसला किया कि एक दिन मैं ऐसे मंच पर खेलूंगी जहां बहुत कम लोग पहुंच पाते हैं। सभी चुनौतियों के बावजूद, मैंने अपना पहला इंटरनेशनल मेडल जीता है। मेरा अगला लक्ष्य ओलिंपिक में खेलना है, लेकिन वर्तमान में मेरे पास संसाधनों की कमी है। अगर मुझे अधिकारियों से सहायता मिलती है, तो मैं साबित कर सकती हूं कि विकलांग लोग भी खेलों में सफल हो सकते हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.