Select Date:

तमिल लड़की से राहुल गांधी की शादी कराने को तैयार

Updated on 11-09-2022 05:37 PM

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कन्याकुमारी से कश्मीर तक की 'भारत जोड़ो' यात्रा पर हैं। आज उनकी यात्रा का चौथा दिन है। इससे पहले शनिवार दोपहर वह कन्याकुमारी के मार्तंडम में महिला मनरेगा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने अपनी शादी से जुड़े सवालों पर उनके साथ बातचीत भी की। महिला ने कहा कि वह राहुल गांधी के तमिलनाडु के प्रति प्रेम के बारे में जानती है और वह 'उनकी शादी एक तमिल लड़की से कराने' के लिए तैयार है। जयराम रमेश ने कहा महिलाओं के साथ बातचीत के दौरान राहुल काफी खुश नजर आ रहे थे।

बेरोजगारी और महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने 7 सितंबर को कन्याकुमारी से अपनी भारत जोड़ो यात्रा शुरू की और शनिवार तमिलनाडु की यात्रा को पूरा कर लिया गया। इस दौरान राहुल गांधी स्थानीय लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने महिला मनरेगा कार्यकर्ताओं के साथ भी बात की। 

पार्टी के बयान के मुताबिक, शनिवार को राहुल गांधी ने एशिया की पहली महिला बस चालक 63 वर्षीय वसंतकुमारी से मुलाकात की और मार्तंडम में सफाई कर्मियों से भी बातचीत की। केरल की सीमा के पास राहुल गांधी ने तमिलनाडु यात्रा के अंत में एक चाय की दुकान के मालिक के साथ बातचीत की। यात्रा का चौथा दिन रविवार को केरल में शुरू हुआ। 

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पिछले कुछ दिनों में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित भाजपा नेताओं ने यात्रा की आवश्यकता पर सवाल उठाया है, क्योंकि भारत एकजुट है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को राहुल गांधी की 'विदेशी निर्मित टी-शर्ट' पर टिप्पणी की। राहुल गांधी की बरबेरी टी-शर्ट पर अमित शाह ने कहा, "जिसने कहा कि भारत एक राष्ट्र नहीं है, वह अब विदेशी टी-शर्ट पहनकर भारत को एकजुट करने की यात्रा पर है।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
 17 July 2026
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
 17 July 2026
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…
 17 July 2026
किशनगंज: चर्चित रिजवान हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक और दिल दहला देने वाली वारदात ने किशनगंज जिले सहित पूरे सीमांचल को झकझोर कर रख दिया।…
 17 July 2026
जाने-माने शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। इस दौरान उनका 9 किलो से ज्यादा वजन घट चुका है। वो बस नमक-पानी पीकर ही…
 17 July 2026
नई दिल्लीः अमेरिका से एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलिकॉप्टर भारत पहुंच चुका है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अमेरिकी दूतावास ने बताया कि अमेरिकी कंपनी…
 17 July 2026
गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खाडियाल गांव से पकड़ा…
 17 July 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के लिए सरकार ने एजेंडा तय कर लिया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, लोकसभा में 7 बिल पेश…
 16 July 2026
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
Advt.