यूपी के इस शहर में बताया जा रहा है रियल इस्टेट बूम, क्या निवेश करने वालों की होगी मौज
Updated on
05-04-2024 01:37 PM
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Property) ही नहीं, देश के लगभग हर शहर में रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। टियर 2 और टियर 3 सिटीज उभरते बाजार के रूप में अपनी पहुंच काफी ज्यादा बढ़ा रहे हैं और बड़े शहरों से मिल रहे हैं। रिसर्च प्रोजेक्ट में साफ पता चल रहा है कि इन शहरों में रियल एस्टेट गतिविधियों में वृद्धि होगी और इनमें आर्थिक विकास, मजबूत मैक्रो-इकॉनोमिक इंडिकेटर (Macro Economic Indicator) और अनुकूल जनसांख्यिकी जैसे कारक अहम भूमिका निभाने वाले हैं। इस विषय को लेकर हाल ही में लियासेस फोरास के सहयोग से क्रेडाई (CREDAI) ने एक रिपोर्ट जारी की। क्रेडाई की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2036 तक अनुमानित हाउसिंग डिमांड 93 मिलियन यूनिट तक पहुंच जाएगी। इस बढ़ी डिमांड की वजह से डेवलपर्स को उत्तरी और पश्चिमी इलाकों में कॉन्सेंट्रेशन के साथ पूरे देश में लगभग 3,294 एकड़ भूमि का अधिग्रहण करना होगा।
मुख्य जोर रेजिडेंशियल डेवलपमेंट पर
इस रिपोर्ट के मुताबिक, ये उभरते बाजार पूरे विकास क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं और इनकी विशेषता गतिशील रियल एस्टेट लैंडस्केप और लगातार बढ़ रहीं लोगों की उम्मीदें हैं। मुख्य रूप से जोर रेजिडेंशियल डेवलपमेंट (Residential Development) पर है, जिसमें 91.6 फीसदी अधिग्रहित जमीन कम ऊंचाई और प्लॉट वाले फॉर्मेंट के लिए निर्धारित की गई है। ये जमीन स्व-व्यवसाय और निवेश दोनों के लिए पर्याप्त अवसर पेश करती है।
यूपी में 10 स्मार्ट सिटी
उत्तर प्रदेश स्मार्ट सिटी मिशन के तहत राज्य में कुल 10 स्मार्ट सिटी बनेंगे। ये सभी शहर आने वाले महीनों में 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं के ऑपरेशन का गवाह बनने वाले हैं। इनमें से दिल्ली के करीब ‘ब्रास सिटी’ के रूप में अपनी पहचान की वजह से मुरादाबाद (Brass City Moradabad) सबसे अलग है। सरकार की स्मार्ट सिटी पहल की लहर पर सवार होने के लिए मुरादाबाद पूरी तरह तैयार है।
क्यों फेमस है मुरादाबाद
यूपी का मुरादाबाद शहर अपने पीतल के हस्तशिल्प के लिए देश-दुनिया में फेमस है। मुरादाबाद ने अपनी शहरी सेवाओं को बढ़ाने के लिए टेक्नोलॉजी को अपनाया है और इसकी वजह से इसे ‘ब्रास सिटी’ या ‘पीतल नगरी’ उपनाम मिला है। शहर के स्मार्ट अर्बन सेंटर के रूप में बदलने की वजह से रियल एस्टेट सेक्टर में नए अवसर खुले हैं और ये निवेशकों और घर खरीदने वालों को समान रूप से आकर्षित कर रहे हैं। बेहतरीन कचड़ा प्रबंधन, अडवांस लाइटिंग सिस्टम और डिजिटल प्रशासन जैसी स्मार्ट सुविधाओं ने मुरादाबाद के प्रति लोगों की अपील बढ़ा दी है।
तालमेल बिठा रहे हैं डेवलपर्स
डेवलपर्स इन स्मार्ट पहलों के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश में लगे हैं और तालमेल बिठा भी रहे हैं। इस वास्ते ऊर्जा-कुशल डिजाइन, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और ग्रीन स्पेस को अपने प्रोजेक्ट्स में शामिल कर रहे हैं। कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल जोन्स के विकास से मोरादाबाद के रियल एस्टेट मार्केट को और ज्यादा फायदा मिल रहा है और ये निवेश के अवसरों के लिए अलग-अलग पोर्टफोलियो ऑफर करते हैं। ऐसे समय में लोहिया ग्लोबल की रियल एस्टेट सेक्टर में एंट्री एक महत्वपूर्ण विकास के प्रतीक के रूप में है। यह जल्द ही मुरादाबाद में अपना पहला रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह परियोजना 10 एकड़ में फैली हुई है और इसमें महंगे लग्जरी विला शामिल होंगे। इस ग्रुप के पास रियल एस्टेट डेवलपमेंट के लिए कई शहरों में बड़े-बड़े प्लॉट हैं।
यूपी में रजिस्ट्रेशन 60 फीसदी बढ़ी
स्मार्ट सिटी मिशन ने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ ही सुरक्षा में भी बढ़ोतरी की है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट ने चुने हुए शहरों के रियल एस्टेट मूल्य को भी बढ़ाया है, जिससे वे बड़े शहरों की तुलना में बेहतर बनते जा रहे हैं। यूपीआरईआरए (UPRERA) के हालिया आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के गैर-एनसीआर शहरों में रजिस्ट्रेशन में 60 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इनमें लखनऊ, वाराणसी, आगरा और मुरादाबाद जैसी स्मार्ट सिटी शामिल हैं। ये शहर बेहतर बुनियादी ढांचे, अच्छी लाइफस्टाइल और सुविधाओं के साथ टियर 2 और 3 सिटीज के बढ़ते आकर्षण को दिखाते हैं।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…