Select Date:

'रिबेल स्टार' कृष्णम राजू का 82 की उम्र में निधन

Updated on 11-09-2022 06:19 PM

साउथ सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज अभिनेता उप्पलपति कृष्णम राजू (Uppalapati Krishnam Raju)  का रविवार तड़के हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं। 'रिबेल स्टार' (Rebel Star) कहलाने वाले राजू, 'बाहुबली' फेम एक्टर प्रभास (Prabhas) के चाचा थे।कृष्णम राजू के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही साउथ सिनेमा में शोक की लहर छा गई है और फैन्स के साथ ही सितारे भी कृष्णम को याद कर रहे हैं।

कोविड के बाद होने वाली जटिलताओं से थे जूझ रहे...
राजू का एआईजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा था। अस्पताल ने एक बयान में कहा कि उन्हें कोविड के बाद होने वाली जटिलताओं के चलते पांच अगस्त को भर्ती कराया गया था। उन्हें निमोनिया हो गया था।अस्पताल ने कहा, “11 सितंबर को निमोनिया ने गंभीर रूप धारण कर लिया और इसकी जटिलताओं के कारण देर रात 3 बजकर 16 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।”

'चिलाका गोरिंका' से शुरू हुआ था करियर
बता दें कि राजू दो बार के लोकसभा सदस्य रहे और उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। 'रिबेल स्टार' के नाम से मशहूर राजू ने 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और अपने विद्रोही किरदारों से चर्चा में रहे। उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 1966 में तेलुगु फिल्म 'चिलाका गोरिंका' से की थी। उन्हें अभिनय के लिए कई पुरस्कारों से नवाजा गया। कृष्णम राजू ने रोमांटिक, थ्रिलर, सामाजिक, पारिवारिक, फिल्मों से लेकर ऐतिहासिक और पौराणिक फिल्मों में काम किया था। वहीं उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट में 'अमारा दीपम', 'सीता रामुलु', 'कटकताला रुद्रैया' सहित कई अन्य शामिल हैं। सितारे दे रहे श्रद्धांजलि
सोशल मीडिया पर टॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत तक के सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अनुष्का शेट्टी ने सोशल मीडिया पर कृष्णम के साथ एक तस्वीर शेयर की और भावुक कैप्शन लिखा। इसके अलावा कार्तिकेय 2 फेम एक्टर निखिल सिद्धार्थ ने ट्विटर पर लिखा, 'एक लेजेंड ने हमें छोड़ दिया... सोने के दिल वाला एक आदमी.. रेस्ट इन पीस सर आपकी उपस्थिति और प्रेरक शब्दों को हमेशा याद करेंगे।' वहीं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। राव ने एक बयान में कहा कि 50 साल के करियर के दौरान अनेक फिल्मों में शानदार अभिनय करने वाले और अपनी अनूठी अभिनय शैली से 'रिबेल स्टार' के रूप में फिल्म दर्शकों का दिल जीतने वाले कृष्णम राजू का निधन तेलुगु सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
Advt.