पाकिस्तान क्रिकेट में बगावत, बाबर आजम से बात नहीं करना चाहते इमाद वसीम
Updated on
20-02-2023 07:13 PM
लाहौर: पाकिस्तान में PSL (Pakistan Super League) जारी है। वहां आईपीएल जैसा रोमांच तो नहीं होता, लेकिन मसाला भरपूर मिल जाता है। मसाला विवाद का, ताजा मामला क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ कराची किंग्स की हार के बाद देखने को मिला। जब कराची किंग्स के कप्तान इमाद वसीम ने बाबर आजम के बारे में बात करने से ही इनकार कर दिया। बाबर पीएसएल में पेशावर जालमी के कप्तान हैं बल्कि पाकिस्तान की नेशनल टीम की कमान संभालते हैं। अब यह विवाद कितना बड़ा होगा, कहा नहीं जा सकता क्योंकि किसी भी देश का कप्तान अपने खिलाड़ी से ऐसे बर्ताव की उम्मीद तो कतई नहीं करता।
दरअसल, शनिवार रात को क्वेटा ग्लेडिएटर्स के खिलाफ कराची किंग्स को छह रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। यह पीएसएल 8 में इमाद वसीम की टीम की लगातार तीसरी हार थी। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में, जब इमाद से पूछा गया कि क्या उनकी टीम जालमी के खिलाफ बहुप्रचारित प्रतियोगिता से विचलित हो गई है। इस पर कराची किंग्स के कप्तान ने बात करने से इनकार कर दिया। इमाद ने कहा, 'ऐसा नहीं है। मीडिया पर जो कुछ भी आता है, कभी-कभी यह सच होता है, कभी-कभी ऐसा नहीं होता। मैं बाबर के बारे में बात नहीं करना चाहता, क्योंकि जिस तरह से हमारी टीम खेल रही है, हमें परिणामों पर ध्यान देने की जरूरत है।'
हाल ही में ऐसी अफवाहें भी आई हैं कि बाबर आजम और इमाद वसीम के बीच संबंध अच्छे नहीं रहे, शायद इसलिए भी इमाद ने सवाल पर जवाब देना पसंद नहीं समझा। वैसे यह स्पिन ऑलराउंडर अपनी फ्रेंचाइजी के लिए अंत तक लड़ने को तैयार है। उन्होंने कहा कि बतौर कैप्टन मैं बिल्कुल भी दबाव में नहीं हूं। चाहे हम हारे या जीते, मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि जब तक हम टूर्नामेंट से बाहर नहीं हो जाते, तब तक हम हार नहीं मानेंगे। हम मैच फिनिश नहीं कर पा रहे, जो हमारी हार की बड़ी वजह है। दूसरी बात यह है कि हम डेथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। हमें लय हासिल करने और चीजों को बदलने के लिए बस एक जीत की जरूरत है।'
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…