छह महीने में खरीद डाला रेकॉर्ड 483 टन सोना, टॉप बायर्स का नाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Updated on
02-09-2024 02:42 PM
नई दिल्ली: दुनियाभर के देशों को केंद्रीय बैंक अपने खजाने में सोने की मात्रा बढ़ा रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन बैंकों ने इस साल के पहले छह महीने में ही 483 टन सोना खरीद लिया है जो अब तक का रेकॉर्ड है। यह पिछले साल के मुकाबले 5% अधिक है। पिछले साल इन बैंकों ने साल की पहली छमाही में 460 टन सोना खरीदा था। 2024 की दूसरी तिमाही में इन बैंकों ने 183 टन सोना खरीदा जो कि पिछले साल के मुकाबले छह फीसदी अधिक है। हालांकि यह इस साल की पहली तिमाही के मुकाबले 39% कम है। जनवरी-मार्च तिमाही में केंद्रीय बैंकों ने 300 टन सोना खरीदा था।
साल की दूसरी तिमाही में सबसे ज्यादा गोल्ड खरीदने के मामले में नेशनल बैंक ऑफ पोलैंड और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया संयुक्त रूप से पहले नंबर पर रहे। इन दोनों बैंकों ने 19-19 टन सोने की खरीदारी की। तुर्की 15 टन गोल्ड खरीदकर तीसरे नंबर पर रहा। तुर्की का सेंट्रल बैंक साल के पहले छह महीने में 45 टन सोना खरीद चुका है। जॉर्डन, कतर, रूस, उजबेकिस्तान, किर्गीजस्तान इराक और चेक रिपब्लिक के केंद्रीय बैंकों ने भी दूसरी तिमाही में काफी सोना खरीदा। दूसरी ओर चीन के सेंट्रल बैंक ने सोने की खरीदारी कम कर दी है।
सोने की कीमत
कई कारणों से गोल़्ड मार्केट प्रभावित हो रहा है। इनमें यूएस डॉलर का मूवमेंट, महंगाई, गोल्ड जूलरी की डिमांड शामिल हैं। सेंट्रल बैंकों द्वारा बड़े पैमाने से खरीद से भी सोने की कीमत में तेजी आई है। गोल्ड माइनिंग कंपनियों का उत्पादन प्रभावित होने से भी सोने की कीमत प्रभावित होती है। सोने का उत्पादन करने वाले देशों में चीन, ऑस्ट्रेलिया, रूस, कनाडा और अमेरिका शामिल हैं। MCX पर गोल्ड अभी 91 रुपये की गिरावट के साथ 71,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। पिछले सत्र में यह यह 71,611 रुपये पर बंद हुआ था और आज 71,582 रुपये पर खुला।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…