शेयर बाजार में रेकॉर्ड उछाल, ऑल टाइम हाई पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी बंपर तेजी
Updated on
14-12-2023 02:41 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज बंपर तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स अपने ऑल टाइम हाई पर खुला है। निफ्टी में भी बंपर तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स ने नया इतिहास रचा है। सेंसेक्स 561 अंकों की तेजी के साथ ऑल टाइम हाई 70,146 के स्तर पर खुला है। वहीं निफ्टी 50 ने आज की शुरुआत 184 अंकों की उछाल के साथ 21,110 के स्तर से की है। सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 71,0381 के नए ऑल लेवल पर पहुंच गया है। अमेरिकी शेयर बाजारों में रौनक के बाद आज घरेलू शेयर बाजार में भी बंपर तेजी देखी जा रही है। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 512.3 अंक या 1.4 फीसदी उछलकर 37,090.24 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं एसएंडपी 500 63.39 अंक या 1.37 फीसदी के उछाल के साथ 4707.09 पर पहुंच गया।
इस वजह से आई तेजी
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले का असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। घरेलू शेयर बाजार में बंपर तेजी के साथ मार्केट ओपनिंग देखी गई और बाजार नए शिखर पर खुला है। बाजार में चौतरफा तेजी का हरा निशान देखा जा रहा है और सेंसेक्स-निफ्टी के साथ बैंक निफ्टी व मिडकैप इंडेक्स भी ऐतिहासिक ऊंचे स्तरों पर खुले हैं।
इन शेयरों में बंपर उछाल
शेयर बाजार में आज सुबह से ही निफ्टी 50 के स्टॉक उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं। टॉप गेनर्स शेयरों की बात करें तो इसमें एचसीएल टेक दो फीसदी से ज्यादा उछला है। वहीं टेक महिंद्रा 2.45 फीसदी की ऊंचाई के साथ कारोबार कर रहा था। इंफोसिस में भी अच्छी तेजी देखी जा रही है। विप्रो भी दो फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…