राजमहल पहाड़ी जीवाश्म और बेशकीमती खनिज के लिए चर्चित
राजमहल पहाड़ी जीवाश्म के साथ बेशकीमती खनिज और रत्न के लिए चर्चित रहा हैं। यहां काला हीरा बेसाल्ट पत्थर भी है। राजमहल का पूरा इलाका भूवैज्ञानिक के लिए शोध और अनुसंधान का केंद्र रहा है। इलाके में कई तरह की भूवैज्ञानिक घटनाएं घटी हैं, जिसका प्रमाण आज भी पहाड़ी के गर्भ में छिपा है।
