भगोड़े मेहुल चोकसी के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस वापस, जानें क्यों
Updated on
21-03-2023 06:59 PM
नई दिल्ली: इंटरपोल ने भगोड़े बिजनेसमैन मेहुल चोकसी के खिलाफ जारी रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) हटा लिया है। यह सीबीआई और ईडी के के लिए बड़ा झटका है। इसका मतलब यह है कि 2 अरब डॉलर के पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी में वॉन्टेड हीरा कारोबारी अब इंटरपोल के लिए वॉन्टेड नहीं है। यह फैसला चोकसी द्वारा एंटीगुआ हाई कोर्ट में एक याचिका दायर करने के बाद आया है। इसमें भारत सरकार को प्रतिवादी बनाया गया है।
एंटीगुआ हाई कोर्ट में दायर की याचिका पंजाब नेशनल बैंक से 13,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी के आरोपी चोकसी ने हाल ही में एंटीगुआ हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें भारत सरकार और दो भारतीय एजेंटों पर जून 2021 में उसे एंटीगुआ से अगवा करने और जबरन डोमिनिकन रिपब्लिक ले जाने का आरोप लगाया था। इसी घटना और चोकसी की अर्जी ने इंटरपोल के फैसले को उलटने में महती भूमिका निभाई क्योंकि अधिकारियों का मानना था कि रेड नोटिस के आधार पर भारत प्रत्यर्पण पर चोकसी को सुनवाई से वंचित कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि एंटीगुआ वाली घटना उसे वहां से निकलाने की कोशिश थी।
अब दुनियाभर में यात्रा कर सकता है चोकसी रेड नोटिस ने चोकसी को 192 सदस्य देशों में भगोड़ा घोषित कर दिया और एंटीगुआ पासपोर्ट पर 32 देशों में बिना वीजा के यात्रा को भी बैन कर दिया। नोटिस को वापस लेने जिसे रेड कॉर्नर नोटिस या आरसीएन के रूप में भी जाना जाता है का मतलब है चोकसी अब दुनिया भर में स्वतंत्र रूप से यात्रा कर सकता है। हालांकि माना जा रहा है कि वो एंटीगुआ में ही रहेगा। सीबीआई अधिकारियों ने इंटरपोल के फैसले पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। सूत्रों ने कहा कि एजेंसी के लिए ये इतना बड़ा झटका नहीं है क्योंकि मेजबान देश रेड नोटिस के बावजूद भी उसे भारत को सौंपने के लिए तैयार नहीं था।
चोकसी ने कोर्ट में क्या कहा? एंटीगुआ कोर्ट में अपनी याचिका में चोकसी ने दावा किया था कि 23 मई 2021 को उसे बारबरा नाम की एक महिला से डिनर पर मिलने के बहाने किडनैप कर लिया गया। उसने शिकायत में बताया कि उसे व्हीलचेयर पर बांधकर सिर पर हुड लगा दिया गया। उसे एक नाव में लेकर जाया गया और इस दौरान उसे प्रताड़ित किया गया। उसने दावा किया कि उसे डोमिनिका ले जाया गया। पोर्ट्समाउथ हार्बर पहुंचने पर एक कॉस्ट गार्ड ने उसे सहारा गिया, जहां सीनियर पुलिस अधिकारी उसे हिरासत में लेने का इंतजार कर रहे थे। चोकसी ने अपनी याचिका में भारत में जेल की स्थिति, उसकी व्यक्तिगत सुरक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को भी उठाया था।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…