टेक कंपनी रेडमी आज यानी 4 जनवरी को रेडमी नोट 13 स्मार्टफोन सीरीज भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसकी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेडमी 13 सीरीज में 3 स्मार्टफोन- रेडमी नोट 13, रेडमी नोट 13-प्रो और रेडमी नोट 13 प्रो+ लॉन्च होंगे। रेडमी नोट 13 और रेडमी 13-प्रो+ में 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 108MP के ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ मेन कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये स्मार्टफोन ₹17,400 और ₹22,800 की कीमत में भारतीय मार्केट में लॉन्च होंगे। वहीं सीरीज का बेस वैरिएंट रेडमी नोट-13 स्मार्टफोन 6.67 इंच एमोलेड डिस्प्ले और 100MP मेन कैमरा और 16MP रियर कैमरा के साथ आ सकता है। फोन की एक्सपेक्टेड प्राइस ₹13,900 हो सकता है।
कंपनी ने नोट 13 सीरीज के लॉन्च डेट के अलावा अभी कोई अन्य जानकारी नहीं दी है। हालांकि, चीन में यह सीरीज सितंबर में लॉन्च हो चुकी है, साथ ही अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में इसके स्पेसिफिकेशन बताए गए हैं।
रेडमी नोट 13 सीरीज: स्पेसिफिकेशन