Reels बनाने वालों पर आने वाली है बड़ी आफत? बीजेपी के इस एमपी ने क्यों की सख्त एक्शन की डिमांड
Updated on
12-12-2025 12:40 PM
जयपुर: राज्यसभा में कार्यवाही के दौरान शुक्रवार को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि सोशल मीडिया पर घटिया रील्स चल रही हैं। इससे ऐसा लगता है कि हमारे रिश्तों को बदनाम करने की साजिश हो रही है। ऐसा लगता है कि प्लानिंग से कोई हमारे रिश्तों को तार-तार करना चाहता है। चाहे फेसबुक हो या एक्स या इंस्टाग्राम...हर प्लेटफॉर्म पर ऐसी रील्स की भरमार है। उन्होंने कहा कि भाभी को मां का स्थान दिया गया पर रील्स में देवर-भाभी और चाची-भतीजे के रिश्ते को बदनाम किया जा रहा है।
हमारे सामाजिक रिश्ते बदनाम हो रहे- राठौड़
मदन राठौड़ ने कहा कि ऐसे अनचाहे रील्स देखने के लिए बड़े-बच्चों को मजबूर कर रहे हैं। इससे हमारे सामाजिक रिश्ते बदनाम हो रहे हैं। ऐसी घटिया सामग्री पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। ऐसे रील्स बनाने वालों को दंडित किया जाना चाहिए। आईटी एक्ट 2000 और 2025 में इन पर रोक लगाने के लिए प्रावधान हैं लेकिन हमें इन्हें और सख्ती से लागू करना चाहिए।
कौन हैं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़
बीजेपी के वरिष्ठ नेता मदन राठौड़ वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के अध्यक्ष हैं। 2 जुलाई 1954 को जन्मे राठौड़ ने गणित में बी.एससी. की डिग्री हासिल की और 1970 के दशक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रचारक के रूप में कार्य किया। पाली जिले की सुमेरपुर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे राठौड़ (2003-08, 2013-18) और पिछली बीजेपी सरकार में सरकारी उप मुख्य सचेतक भी थे। वर्तमान में वे राज्यसभा सांसद हैं। उन्हें मजबूत संगठनात्मक पकड़ और राम जन्मभूमि आंदोलन जैसे प्रमुख आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी के लिए जाना जाता है।
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…