पहले ही दिन पारी घोषित करने का पछतावा? सवाल के जवाब में क्या बोले बाजबॉल वाले बेन स्टोक्स
Updated on
21-06-2023 08:20 PM
बर्मिंघम: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज 2023 की शुरुआत ऐसे अंदाज में हुई जिसे सदियों याद रखा जाएगा। पांच दिन तक मुकाबला किसी रोलर कॉस्टर की तरह चला। मगर विनिंग शॉट ऑस्ट्रेलिया के बल्ले से निकला। इंग्लैंड पर दो विकेट से रोमांचक जीत दर्ज करते हुए कंगारुओं ने पहला टेस्ट अपने नाम किया। इंग्लैंड की इस हार के बाद एकबार फिर 'बाजबॉल' चर्चा में है। बाजबॉल की उम्र पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। पूछा जा रहा है कि टेस्ट क्रिकेट में टी-20 वाला यह फॉर्मूला कितना लंबा टिक पाएगा। हार के बाद इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने इस पर खुलकर राय रखी।
एजबेस्टन मैच हारने के बावजूद हम इसी तरह खेलना जारी रखेंगे, ऐसा कहना है बेन स्टोक्स का। प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान वह कहते हैं, 'टीम को अंत तक ले जाने पर बहुत गर्व है, हम उन सभी भावनाओं से गुजरें, जो इस खेल को महान बनाता है। हम ऐसे यादगार मैच का हिस्सा रहे, ये गौरव की बात है। मुझे बहुत आश्चर्य होगा अगर हमने इस दौरान लोगों को अपनी सीटों से बांधे नहीं रखा।'
हार के बारे में पूछे जाने पर, स्टोक्स ने कहा कि इंग्लैंड की टेस्ट क्रिकेट खेलने की योजना पर मैच की प्रकृति का कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, 'हार तो हार होती है, हमने कहा था कि हम इसी तरह खेलते रहेंगे। इसी तरह से हम खेलना जारी रखेंगे, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगे कड़ी मेहनत करेंगे, कुछ ऐसे फैसले लेंगे जो हमें सही लगे।
टेस्ट के पहले दिन पारी घोषित करने के सवाल पर बेन स्टोक्स ने जवाब दिया कि हमने 393/8 पर डिक्लेयर करने का फैसला लिया। इस फैसले पर कोई पछतावा नहीं है। मैंने इसे ऑस्ट्रेलिया पर दवाब बनाने के मौके की तरह देखा। किसी के लिए भी दिनभर फील्डिंग करने के बाद बाहर जाकर 20 मिनट बल्लेबाजी करना कभी आसान नहीं होता। कौन जानता है?
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…