Select Date:

'नाजायज' औलाद Rekha अपने ही पिता के अंतिम संस्कार में नहीं हुईं शामिल, कहा था- मैं शोक क्यों मनाऊं

Updated on 01-01-2026 01:12 PM
रेखा ने अपना अधिकांश जीवन एक ग्लैमरस सुपरस्टार के रूप में बिताया है। रेखा का जन्म भानुरेखा गणेशन के रूप में हुआ था, तमिल सुपरस्टार जेमिनी गणेशन और पुष्पावल्ली की बेटी हैं। पुष्पावल्ली के साथ संबंध होने के समय जेमिनी गणेशन पहले से ही शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे थे। भानुरेखा का बचपन जेमिनी गणेशन की नाजायज बेटी के रूप में ही बीता और बाद में, जब रेखा ने प्रसिद्धि पाई, तो उनके पिता को सब उनके नाम से जानने लगे।

रेखा छह भाई-बहनों के साथ पली-बढ़ीं, क्योंकि उनकी मां के जीवन भर में तीन जीवनसाथी रहे थे। वहीं दूसरी ओर, उनके पिता के आठ बच्चे थे, जिनमें से चार उनकी पत्नी अलमेलु से और दो-दो पुष्पावल्ली और सावित्री से थे। अपने पिता के बारे में बातचीत करते हुए रेखा ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उन्होंने क्या खोया है, क्योंकि उनके घर में कभी पिता नहीं थे। उन्होंने सिमी गरेवाल से कहा, 'जब वह घर छोड़कर गए थे तब मैं बहुत छोटी थी। मुझे वह याद नहीं हैं। पीछे मुड़कर देखने पर शायद मुझे उनकी कमी महसूस हुई हो। लेकिन जब तक आप किसी चीज का अनुभव नहीं करते, तब तक आपको उसका मतलब नहीं पता होता। मुझे ‘पिता’ शब्द का अर्थ ही नहीं पता था।'


रेखा के परिवार में कौन-कौन

रेखा और उनके कई भाई-बहन एक ही उम्र के नहीं थे, लेकिन उसकी एक सौतेली बहन उसी स्कूल में पढ़ती थी और वह अक्सर अपने पिता को उसे स्कूल छोड़ते हुए देखती थी। रेखा को अच्छी तरह पता था कि सुपरस्टार जेमिनी गणेशन ही उनके पिता हैं, क्योंकि उनकी मां हमेशा उन्हें उनका नाम इस्तेमाल करने के लिए कहती थीं। उन्होंने सिमी को बताया, 'मुझे नहीं लगता कि उन्होंने मुझे कभी देखा भी होगा।'


14 साल की थीं रेखा

रेखा केवल 14 साल की थीं जब उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया और फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर किया गया क्योंकि उनकी मां भारी कर्ज में डूबी हुई थीं। चूंकि उनके पिता ने कभी उन्हें स्वीकार नहीं किया, इसलिए उनके निजी जीवन में हमेशा फुसफुसाहट रही और उन कमरों में आने-जाने की आदी हो गईं जहां लोग उनकी मां पुष्पावल्ली के बारे में बुरी बातें कहते थे। रेखा को फिल्मों में आने के लिए भी बहुत संघर्ष करना पड़ा।


पिता के अंतिम संस्कार में नहीं गईं रेखा

फेमस होने के बाद जब रेखा ने अपने पिता के साथ स्टेज शेयर किया, तो उस मंच पर ऐसा लग रहा था मानो पिता और बेटी अब एक टीम बन गए हों, लेकिन पर्दे के पीछे हालात नहीं बदले थे। 2005 में जब जेमिनी गणेशन का निधन हुआ, तो रेखा ने उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने से इनकार कर दिया। सुभाष के. झा ने रेखा के हवाले से कहा कि उन्हें शोक करने की कोई वजह नहीं है।

कहा- मैं शोक क्यों मनाऊं

रेखा ने कहा था, 'मैं उनके लिए क्यों शोक करूं, जब वे मेरे इतने करीब हैं? मैं क्यों शोक करूं, जब मैं उनके गुणों, उनके वैल्यूज, उनके समृद्ध जीवन और अस्तित्व के लिए इतनी आभारी हूं? किस बात का शोक? मैं खुश हूं कि मुझे उनके साथ खराब पल नहीं बिताने पड़े। वे मेरे लिए मेरी कल्पना में थे और यह सच से कहीं अधिक सुंदर है। मैं जिनसे भी प्यार करती हूं, वे सांसारिक समय की सीमाओं से परे हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.