Select Date:

रेखा 71 की उम्र में करेंगी कमबैक! फिर चलेगा एवरग्रीन जादू, 11 साल से कोई फिल्‍म नहीं फिर भी अरबों में नेट वर्थ

Updated on 17-11-2025 02:19 PM
बॉलीवुड की दिग्‍गज एक्‍ट्रेस और एवरग्रीन रेखा फिल्‍मों में कमबैक की तैयारी कर रही हैं। जी हां, 71 साल की उम्र में वह फिर से बड़े पर्दे पर अपनी अदायगी का दम दिखाने की चाह रखती हैं। इसका खुलासा रेखा के दोस्‍त और डिजाइनर मनीष मल्‍होत्रा ने किया है। वह इन दिनों विजय वर्मा और फातिमा सना शेख स्‍टारर फिल्‍म 'गुस्‍ताख इश्‍क' के प्रमोशन में बिजी हैं, जो 28 नवंबर 2025 को रिलीज हो रही है। मनीष ने बताया कि रेखा उनकी फिल्‍म में कैमियो भी करने वाली थीं।

200 से ज्यादा फ‍िल्‍मों में काम कर चुकी हैं रेखा

रेखा ने 1970 में 'सावन भादो' से बॉलीवुड डेब्‍यू किया था। वह अपने दौर की सबसे मशहूर और सबसे महंगी एक्‍ट्रेस रही हैं। आख‍िरी बार साल 2014 में रेखा ने 'सुपर नानी' फिल्‍म में काम किया था। इसके बाद वह 2015 और फिर 2018 में वह 'यमला पगला दीवाना: फिर से' में कैमियो करती नजर आई थीं। 10 अक्टूबर 1954 को पैदा हुईं रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन है। उन्होंने 200 से ज्यादा फ‍िल्मों में काम किया है। एक राष्ट्रीय फ‍िल्म पुरस्कार और तीन फ‍िल्मफेयर अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं।

'गुस्ताख इश्क' में रेखा से कैमियो करवाने चाहते थे मनीष मल्‍होत्रा

'न्यूज18' से बातचीत में जब रेखा के पुराने दोस्त मनीष मल्होत्रा और विजय वर्मा से एक्‍ट्रेस के कमबैक की संभावनाओं के बारे में पूछा गया तो विजय ने कहा, 'दरअसल, 'गुस्ताख इश्क' में एक कैमियो के लिए, मनीष ने रेखा जी को कास्‍ट करना चाहा था। तब फिल्‍म के डायरेक्‍टर विभु पुरी ने कहा कि यह रोल दिग्‍गज एक्‍ट्रेस के कद के लिहाज से बहुत छोटा है।'

विभु पुरी ने बताया 'गुस्‍ताख इश्‍क' में क्‍यों नहीं किया कास्‍ट

इंटरव्‍यू के दौरान डायरेक्‍टर विभु पुरी ने आगे कहा, 'यह एक छोटा, लेकिन महत्वपूर्ण किरदार है। यह किरदार विजय के किरदार को नसीरुद्दीन शाह साहब के किरदार से जोड़ता है। मनीष लगातार इस बात पर जोर दे रहे थे कि हमें इसके लिए रेखा जी से संपर्क करना चाहिए। लेकिन फिर हमने सोचा कि आधे दिन के काम के लिए, हम उन्हें नहीं बुलाना चाहेंगे। वह एक बड़े किरदार की हकदार हैं।'

मनीष मल्‍होत्रा बोले- अपनी एक फिल्‍म में करूंगा कास्‍ट

मनीष मल्‍होत्रा ने आगे कहा कि रेखा भले ही 'गुस्ताख इश्क' का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वह अपनी बनाई एक अन्‍य फ‍िल्म में उन्‍हें कास्‍ट करना चाहते हैं। फैशन डिजाइनर से निर्माता बने मनीष ने कहा, 'मैं चाहूंगा कि रेखा जी मेरी बनाई किसी फिल्म में काम करें। जब सही स्क्रिप्ट आएगी, तो वह उसमें भूमिका जरूर करना चाहेंगी। यह ऐसा किरदार होना चाहिए जो उन्हें चुनौती दे। वह पहले ही बहुत कुछ कर चुकी हैं। उनके पास काम की एक बड़ी रेंज है। अगर मुझे कोई ऐसी स्क्रिप्ट मिलती है जो मुझे लगता है कि मुझे उनके पास ले जाना चाहिए, तो मैं जरूर करूंगा। उस स्क्रिप्ट की तलाश जारी है। मैं नहीं चाहता कि जब मैं उनके पास रोल लेकर जाऊं तो उन्हें ऐसा लगे कि तुमने मुझे क्या समझ लिया?'

रेखा की नेट वर्थ

कैमियो किरदार को छोड़ दें तो रेखा बीते 11 साल से फिल्‍मों से दूर हैं। हालांकि, दिलचस्‍प है कि बावजूद इसके वह अरबों की संपत्ति की मालकिन हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रेखा की अनुमानित नेट वर्थ 332 करोड़ रुपये है। फिल्मों के अलावा, उनके पास 25 करोड़ रुपये तक की संपत्ति और साड़ियों का एक शानदार कलेक्‍शन है। वह अवॉर्ड शोज और दूसरे ऐसे कार्यक्रमों में मौजूदगी के लिए बड़ी रकम फीस के तौर पर लेती हैं।

रेखा का आलीशान घर 'बसेरा' और कार कलेक्‍शन

रेखा मुंबई के बांद्रा बैंड स्टैंड इलाके में रहती हैं। उनके आलीशान बंगले का नाम 'बसेरा' है, जिसकी अनुमानित कीमत 100-150 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास कई और भी प्रॉपर्टीज हैं, जिनसे उन्‍हें किराए में मोटी रकम मिलती है। रेखा के पास लग्‍जरी गाड़‍ियों का भी कलेक्‍शन है। उनके पास एक मर्सिडीज-बेंज S-Class (₹2.17 करोड़), एक Audi A8 (₹1.63 करोड़), एक होंडा सिटी और एक BMW i7 इलेक्ट्रिक लग्जरी सेडान (₹2.03 करोड़) है। वह उन चुनिंदा बॉलीवुड सितारों में से एक हैं जिनके पास Rolls Royce Ghost (₹6.01 करोड़) भी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.