चीन के साथ तबतक रिश्ते सामान्य नहीं हो सकते जबतक...पैंतरेबाज ड्रैगन को भारत का साफ संदेश
Updated on
06-01-2023 08:33 PM
नयी दिल्ली : भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों के सम्पूर्ण विकास के लिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शांति जरूरी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में संवाददाताओं से यह बात कही। उनसे चीन के नए विदेश मंत्री किन गांग की उस टिप्पणी के बारे में पूछा गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों पक्ष एलएसी पर सीमा गतिरोध की पृष्ठभूमि में स्थिति को सामान्य बनाने के इच्छुक हैं।
बागची ने कहा, ‘आप भारत के दीर्घकालिक रूख से अवगत होंगे कि हमारे संबंधों के विकास के लिये सीमावर्ती क्षेत्रों में अमन एवं शांति सुनिश्चित करना जरूरी है।’ उन्होंने कहा कि इसके साथ ही द्विपक्षीय समझौतों का पालन करना तथा सीमा पर एकतरफा ढंग से यथा स्थिति बदलने का प्रयास करने से भी बचना होगा।
भारत कहता रहा है कि (चीन के साथ) रिश्ते तब तक सामान्य नहीं हो सकते हैं जब तक सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति नहीं होती है। चीन की तरफ से कुछ क्षेत्रों में निर्माण कार्य करने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर बागची ने कहा कि उन्हें अपने क्षेत्र की सुरक्षा के लिए भारतीय सशस्त्र बलों पर पूरा भरोसा है।उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच राजनयिक एवं सैन्य माध्यमों से बातचीत जारी है और इन माध्यमों के जरिये ही चीनी गतिविधियों के बारे में अवगत कराया जाता है। बागची ने कहा कि दोनों पक्षों ने सीमा पर सामान्य स्थिति लाने, पीछे हटने के कार्य की दिशा में ध्यान केंद्रित कर रखा है।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…