रिलायंस ने 35 लाख शेयरहोल्डर्स को दिया तोहफा, हर शेयर पर मिलेगा 1 बोनस शेयर
Updated on
29-08-2024 05:28 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के 35 लाख शेयरहोल्डर्स के लिए गुड़ न्यूज है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों को बोनस देने की घोषणा की है। कंपनी हर शेयर पर 1 शेयर बोनस को तौर पर देगी। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की एजीएम में यह घोषणा की। कंपनी के बोर्ड की बैठक में शेयरधारकों को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश की जाएगी। इस बाबत बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 5 सितंबर को होगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 1 जनवरी, 2000 से अपने शेयर की फेस वैल्यू स्प्लिट नहीं की है। हालांकि कंपनी 26 नवंबर, 2009 से दो बार बोनस शेयर दे चुकी है। कंपनी ने दोनों बार 1:1 रेश्यो के साथ बोनस शेयर की घोषणा की थी। कंपनी ने आखिरी बार 7 सितंबर, 2017 की एक्स-डेट के साथ बोनस की घोषणा की थी। रिलायंस का शेयर बीएसई पर 2.11 फीसदी तेजी के साथ 3059.00 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।अंबानी ने कंपनी के शेयरहोल्डर्स को संबोधित कहा कि निकट भविष्य में रिलायंस दुनिया की टॉप 30 कंपनियों में शामिल होगी। कंपनी अभी मार्केट कैप के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की 45वीं बड़ी कंपनी है। कंपनी का मार्केट कैप 245.86 अरब डॉलर है। दुनिया की टॉप 10 कंपनियों में आठ अमेरिका की हैं। इनमें ऐपल 3.443 ट्रिलियन डॉलर के साथ पहले नंबर पर है। एनवीडिया दूसरे, माइक्रोसॉफ्ट तीसरे, अल्फाबेट चौथे, सऊदी अरब की सऊदी अरामको पांचवें, ऐमजॉन छठे, मेटा प्लेटफॉर्म सातवें, बर्कशायर हैथवे आठवें, ताइवान की टीएसएमसी नौवें और एली लिली दसवें नंबर पर है। मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की 100 टॉप कंपनियों में भारत की केवल तीन कंपनियां शामिल हैं। टीसीएस 193.93 अरब डॉलर के साथ 63वें और एचडीएफसी 154.54 अरब डॉलर के साथ 97वें नंबर पर है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…