रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा फायदा, TCS को घाटा, जानिए कितना रह गया मार्केट कैप
Updated on
31-03-2024 01:26 PM
नई दिल्ली: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में केवल तीन ही दिन कारोबार हुआ। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स में 819.41 अंक यानी 1.12 फीसदी की तेजी रही। इससे 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण संयुक्त रूप से पिछले सप्ताह 67,259.99 करोड़ रुपये बढ़ा। इसमें सबसे ज्यादा फायदे में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) रही। कंपनी का मार्केट कैप पिछले हफ्ते 45,262.59 करोड़ रुपये बढ़कर 20,14,010.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का बाजार पूंजीकरण 5,533.26 करोड़ रुपये बढ़कर 6,71,666.29 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का बाजार पूंजीकरण 5,218.12 करोड़ रुपये बढ़कर 5,78,484.29 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का मूल्यांकन 4,132.67 करोड़ रुपये बढ़कर 7,69,542.65 करोड़ रुपये हो गया।
एचडीएफसी बैंक (HDFC) का बाजार पूंजीकरण 4,029.69 करोड़ रुपये बढ़कर 11,00,184.60 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) का 2,819.51 करोड़ रुपये बढ़कर 5,32,946.04 करोड़ रुपये हो गया। आईटीसी (ITC) का एमकैप 264.15 करोड़ रुपये बढ़कर 5,35,032.74 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का बाजार पूंजीकरण 10,691.45 करोड़ रुपये घटकर 14,05,102.38 करोड़ रुपये और इन्फोसिस (Infosys) का 4,163.13 करोड़ रुपये कम होकर 6,22,117.38 करोड़ रुपये रहा। भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का मूल्यांकन 3,817.18 करोड़ रुपये घटकर 6,95,038.48 करोड़ रुपये रहा।
टॉप 10 कंपनियां
सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा। दुनिया की टॉप 100 कंपनियों की बात करें तो उनमें भारत की केवल तीन कंपनियों को जगह मिली है। रिलायंस इस लिस्ट में 43वें नंबर पर, टीसीएस 75वें नंबर और एचडीएफसी बैंक 98वें नंबर पर है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…