रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 52 हफ्ते के लो पर पहुंचा
Updated on
07-04-2025 01:39 PM
नई दिल्ली: दुनियाभर के शेयर बाजारों में आज भारी गिरावट देखी जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ और चीन की जवाबी कार्रवाई से निवेशकों के हाथ-पैर फूल गए हैं। दुनिया में मंदी और महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। घरेलू शेयर बाजार में भी भारी गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 3,000 अंक से अधिक गिर गया। इससे निवेशकों को 19.4 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी है। देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में भी सोमवार को भारी गिरावट आई। बीएसई पर कंपनी का शेयर 7.4% तक की गिरावट के साथ 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर 1,115.55 रुपये पर आ गया। इसके साथ ही कंपनी का शेयर अब छह कारोबारी सत्रों में 12.7% गिर चुका है।
इस गिरावट से कंपनी के मार्केट कैप में 2.26 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है। कंपनी का मार्केट कैप अब 15.49 लाख करोड़ रुपये रह गया है। रिलायंस का शेयर पिछले एक साल में 21.6%, छह महीने में 17.4% और पिछले एक महीने में 5.3% गिरा है। पिछले एक हफ्ते में ही शेयर 10% गिर गया है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,608.95 रुपये है। कंपनी का शेयर पिछले साल 8 जुलाई को इस स्तर पर पहुंचा था।
क्या कह रहे एक्सपर्ट्स
तकनीकी रूप से देखें तो शेयर पर अभी भी दबाव है। ये 50-दिन, 150-दिन और 200-दिन के SMAs सहित सभी आठ प्रमुख सिंपल मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा है। 14-दिन का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स 37.9 है, जो ओवरसोल्ड जोन के करीब है। रिलायंस जल्द ही अपनी पिछली तिमाही की कमाई का रिपोर्ट जारी करने वाली है। इससे पहले कई ब्रोकरेज कंपनियों ने रिलायंस के कारोबार को लेकर अपनी राय दी है।
गोल्डमैन सैश का कहना है कि रिलायंस के शेयर खरीदने में फायदा है। पिछले फाइनेंशियल ईयर की चौथी तिमाही में कंपनी का EBITDA स्थिर रहेगा। उम्मीद है कि रिटेल से होने वाली कमाई में 6.5% की बढ़ोतरी होगी। वहीं जियो की कमाई में 4% की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सबकी नजर इस बात पर होगी कि FY26 में रिटेल की ग्रोथ कैसी रहेगी और कंपनी नए ऊर्जा प्रोजेक्ट्स पर क्या अपडेट देती है। अनुमान है कि FY26 में कंपनी की कमाई 18% तक बढ़ सकती है। इसकी वजह रिटेल में सुधार और जियो से होने वाली कमाई में तेजी होगी।
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…