रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 52 हफ्ते के लो पर, एक साल में 17% आ चुका है नीचे, क्या करें इनवेस्टर्स?
Updated on
12-02-2025 03:17 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज तीन फीसदी से ज्यादा गिरावट आई और यह 52 हफ्ते के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। मुकेश अंबानी की कंपनी के शेयरों में लगातार चौथे सत्र में गिरावट आई है। बीएसई पर इसकी कीमत में 3.31 फीसदी गिरावट आई और यह ₹1,193.65 पर पर आ गया। इस बीज घरेलू शेयर बाजार में लगातार छठे दिन गिरावट आई है। इस दौरान सेंसेक्स करीब 3,000 अंक गिरा है और निवेशकों को लगभग 23 लाख करोड़ रुपये से अधिक की चपत लगी है।
रिलायंस का बिजनस एनर्जी से लेकर टेलिकॉम तक फैला है। लेकिन पिछले कुछ समय से इसके शेयरों पर बिकवाली का भारी दबाव दिख रहा है। पिछले एक हफ्ते में इसमें छह फीसदी से अधिक गिरावट आई है और एक महीने में यह तीन फीसदी से ज्यादा गिरावट है। पिछले एक साल में यह 17 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। पिछले छह सत्र में रिलायंस के शेयरों में पांच बार गिरावट देखने को मिली है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,608.95 रुपये है। कंपनी का शेयर पिछले साल 8 जुलाई को इस स्तर पर पहुंचा था।
क्या कहते हैं ब्रोकरेज
रिलायंस के शेयरों ने पिछले साल निगेटिव रिटर्न दिया था जिससे कंपनी के 36 लाख से अधिक निवेशकों की चिंता बढ़ गई। 10 साल में पहली बार ऐसा हुआ है। हालांकि जेफरीज और बर्नस्टीन का कहना है कि आने वाले दिनों में इस शेयर में काफी तेजी आ सकती है। जेफरीज ने रिलायंस के लिए अपनी बाय रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस 1,690 रुपये निर्धारित किया है। बर्नस्टीन ने भी RIL के लिए अपने आउटस्टेंडिंग परफॉरमेंस रेटिंग को बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 1,520 रुपये तय किया है।
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…