रिलायंस रिटेल के विदेशी पार्टनर ने दो साल में ही छोड़ दिया साथ, धड़ाधड़ बंद होने लगे स्टोर
Updated on
23-08-2024 02:35 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल और उसकी एक ब्रिटिश पार्टनर ने अपनी पार्टनरशिप खत्म कर दी है। ब्रिटेन के जाने-माने फुटवियर ब्रांड क्लार्क्स और रिलायंस रिटेल ने दो साल पहले जॉइंट वेंचर बनाया था। सूत्रों ने बताया कि साझेदारी की शर्तों को लेकर दोनों कंपनियों के बीच मतभेद उभरे थे। इस कारण यह जॉइंट वेंचर काम नहीं कर पा रहा था। यही कारण है कि दोनों कंपनियों ने इस पार्टनरशिप को खत्म कर दिया है। देश की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी रिलायंस रिटेल ने इस बारे में पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया। क्लार्क्स से भी कमेंट के लिए तुरंत संपर्क नहीं किया जा सका। सूत्रों ने बताया कि पार्टनरशिप के नाकाम होने के बाद क्लार्क्स ने भारत में अपने स्टोर बंद करना शुरू कर दिया है।
सूत्रों का कहना है कि ब्रिटिश फुटवियर ब्रांड ने लगभग 10 दिन पहले इनऑर्बिट मॉल में अपने स्टोर बंद कर दिए थे। हाल ही में उसने डीएलएफ मॉल में भी अपने स्टोर बंद कर दिए हैं। ब्रांड की वेबसाइट के अनुसार क्लार्क्स ने रिलायंस रिटेल के साथ साझेदारी में भारत में मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद जैसे शहरों में 30 से अधिक स्टोर खोले थे। ब्रांड के डीएलएफ, इनऑर्बिट, लुलु और फीनिक्स मॉल में स्टोर्स हैं। भारत में एंट्री करने वाले प्रमुख ग्लोबल ब्रांड्स की पहली पसंद रिलायंस रिटेल है। इसकी वजह यह है कि कंपनी को भारतीय बाजार की गहरी समझ है। साथ ही उसके पास व्यापक संसाधन हैं।
फ्यूचर के साथ की थी शुरुआत
क्लार्क्स पिछले एक दशक से भी अधिक समय से भारत में बिजनस कर रहा है। उसने साल 2011 में किशोर बियानी के नेतृत्व वाले फ्यूचर ग्रुप के साथ जॉइंट वेंचर बनाया था। फ्यूचर ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी फ्यूचर रिटेल दिवालिया हो चुका है। क्लार्क्स का भारत में बिजनस उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है जब कई ग्लोबल ब्रांड भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहे हैं। अभी यह साफ नहीं है कि क्लार्क्स भारत में नया साझेदार तलाशेगा या पूरी तरह से स्वामित्व वाली अपनी स्थानीय सहायक कंपनी के माध्यम से बाजार में काम करेगा।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…