गिरते बाजार में रॉकेट बना शेयर रिलायंस का शेयर, मुकेश अंबानी की कंपनी को कहां से मिला 'टॉनिक'
Updated on
24-07-2024 05:18 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। अमेरिका ने कंपनी को वेनेजुएला से कच्चे तेल का आयात फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है। अमेरिका ने वेनेजुएला पर प्रतिबंध लगा रखे हैं। इसके बावजूद अमेरिका का सरकार ने रिलायंस को वहां से क्रूड इंपोर्ट फिर से शुरू करने के लिए मंजूरी दे दी है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है। वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है। सूत्रों का कहना है कि रिलायंस जल्द ही वेनेजुएला से क्रूड खरीद शुरू करने की योजना बना रही है। इससे आने वाले दिनों में कंपनी के शेयरों में तेजी आ सकती है। बुधवार को कंपनी का शेयर बीएसई सेंसेक्स पर सुबह गिरावट के साथ खुला लेकिन दिन चढ़ने के साथ उसमें तेजी आई। 11.00 बजे यह 1.27% तेजी के साथ 3013.40 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इस दौरान सेंसेक्स 117 अंक की गिरावट आई है।
डेटा इंटेलिजेंस फर्म Kpler के अनुसार पिछले साल प्रतिबंध हटाए जाने के बाद वेनेजुएला से भारत के कच्चे तेल के आयात में रिलायंस की हिस्सेदारी करीब 90% थी। अमेरिकी ट्रेजरी ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। रिलायंस ने भी ईमेल का कोई जवाब नहीं दिया। अमेरिका ने पिछले साल वेनेजुएला के गोल्ड और क्रूड सेक्टर पर से प्रतिबंध अस्थाई रूप से हटा दिए थे। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और विपक्ष ने देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की गारंटी देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। लेकिन वेनेजुएला ने समझौते को लागू नहीं किया। इससे अप्रैल में अमेरिका ने फिर से वेनेजुएला से प्रतिबंधों को फिर से लागू कर दिया।
वेनेजुएला से इंपोर्ट
इसके बाद तेल कंपनियां वेनेजुएला में अपना बिजनस जारी रखने के लिए अमेरिकी ट्रेजरी विभाग से परमिट के लिए आवेदन कर रही हैं। शिपिंग रिपोर्ट और Kpler के आंकड़ों के अनुसार जून में वेनेजुएला का कच्चा तेल निर्यात बढ़कर 654,000 बैरल प्रतिदिन हो गया। यह अप्रैल 2020 के बाद सबसे अधिक है। इसकी वजह यह रही कि अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद देश में ड्रिलिंग जारी रखने के लिए कंपनियों को खास लाइसेंस दिए गए हैं। रिलायंस के अलावा ओएनजीसी की विदेशी निवेश शाखा ओएनजीसी विदेश लिमिटेड ने भी वेनेजुएला से कच्चे तेल के आयात में छूट के लिए आवेदन किया है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…