रिलायंस का शेयर ऑल टाइम हाई पर, मार्केट कैप 21 लाख करोड़ के पार, जानिए कहां से मिला बूस्टर
Updated on
28-06-2024 03:12 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का शेयर आज 52 हफ्ते के टॉप पर पहुंच गया। रिलायंस जियो के मोबाइल टैरिफ में इजाफा करने से आज रिलायंस के शेयरों में कारोबार के दौरान दो फीसदी से अधिक तेजी देखने को मिली। बीएसई (BSE) पर यह 3,129.00 रुपये पर पहुंच गया जो इसका 52 हफ्ते का टॉप है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 21 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। ग्लोबल ब्रोकरेज मोर्गन स्टेनली और जैफरीज का कहना है कि रिलायंस के शेयर में निकट भविष्य में 15 फीसदी तक तेजी आ सकती है।
जैफरीज ने रिलायंस के शेयर को बॉय कॉल देने के साथ ही 3,580 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस ग्लोबल ब्रोकरेज का कहना है कि जियो ने टैरिफ में 13 से 25% तक की बढ़ोतरी की है। इस अपडेट से आने वाले दिनों में रिलायंस के शेयरों में तेजी आने की उम्मीद है। दोपहर बाद 12.30 बजे कंपनी का शेयर बीएसई पर 1.61% की तेजी के साथ 3,110.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 2,221.05 रुपये है। रिलायंस का शेयर पिछले साल 26 अक्टूबर को इस स्तर तक आया था। रिलायंस देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी है।
जियो फाइनेंशियल
इस बीच रिलायंस की कंपनी जियो फाइनेंशियल और जोमैटो को निफ्टी50 में जगह मिल सकती है। मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डेरिवेटिव्स मार्केट में स्टॉक्स की एंट्री और एग्जिट से जुड़े नियमों में बदलाव को मंजूरी दे दी है। नुवामा ऑल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च ने एक एनालिसिस में बताया कि अगर अगस्त के तीसरे हफ्ते से पहले जियो फाइनेंशियल और जोमैटो को एफएंडओ सेगमेंट में जगह मिलती है तो इस बात की काफी संभावना है कि उन्हें सितंबर रिव्यू में निफ्टी50 में जगह मिल सकती है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…