नए फाइनेंशियल ईयर के पहले दिन मिली राहत, सस्ता हो गया LPG सिलेंडर, जानिए नया रेट
Updated on
01-04-2024 01:40 PM
नई दिल्ली: आज से नया फाइनेंशियल ईयर शुरू हो गया है। इसके साथ ही एलपीजी कस्टमर्स के लिए गुड न्यूज है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई है। दिल्ली में इसकी कीमत अब 1764.50 रुपये रह गई है जो पहले 1795 रुपये में मिल रहा था। इस तरह इसमें 30.50 रुपये की कमी की गई है। कोलकाता में अब 19 किलो का सिलेंडर 1879 रुपये, मुंबई में 1717.50 रुपये और चेन्नई में 1930.00 रुपये में मिलेगा। घटी हुई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। इसे हलवाई सिलेंडर भी कहा जाता है। इसकी कीमत में कटौती से बाहर खाना-पीना सस्ता होने की उम्मीद है। लेकिन घरों में इस्तेमाल होने वाले 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आम उपभोक्ताओं के लिए दिल्ली में इसकी कीमत 803 रुपये बनी हुई है जबकि उज्ज्वला के लाभार्थियों के लिए इसकी कीमत 603 रुपये है।
इससे पहले लगातार दो महीने तक 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई थी। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक मार्च को इसकी कीमत 1769.50 रुपये से बढ़ाकर 1795 रुपये की गई थी। एक फरवरी को इसमें 14 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी जबकि एक जनवरी को इसकी कीमत में 1.50 रुपये की मामूली कटौती की गई थी। 19 किलो वाले सिलेंडर के साथ-साथ एटीएफ यानी विमान में इस्तेमाल होने वाले ईंधन की कीमत में भी आज से बदलाव किया गया है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में हफ्ते के पहले दिन शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड 0.02 डॉलर यानी 0.02% के साथ 86.98 डॉलर पर है। दूसरी ओर डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.03 डॉलर की मामूली तेजी के साथ 83.20 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है।
उज्ज्वला योजना
सरकार ने देश के 10 करोड़ से ज्यादा गरीब परिवारों के लिए सब्सिडी पर रसोई गैस सिलेंडर देने की पीएम उज्ज्वला योजना की अवधि एक वर्ष के लिए बढ़ाई है। यह योजना साल 2016 में लागू की गई थी और इसकी अवधि मार्च, 2024 में समाप्त हो रही थी। लेकिन केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले महीने इसे 31 मार्च, 2025 तक बढ़ाने का फैसला किया था। इस योजना के लाभार्थियों को सालाना 12 एलपीजी सिलेंडर तक सब्सिडी मिलेगी। पीएम उज्जवला योजना के तहत करीब 10.27 करोड़ लाभार्थी हैं। इन सभी को अब 603 रुपये में 14.2 किलो का सिलेंडर मिल रहा है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…