नई दिल्ली: ठंड में हरी सब्जियों की आवक बढ़ने से थोक भाव में भारी गिरावट आई है। पिछले महीने जो टमाटर 20 रुपये किलो बिक रहा था, उसकी कीमत अब आधी हो गई है। वहीं, ठंड की वजह से हरियाणा और राजस्थान से आने वाली भिंडी की सप्लाई ठप हो गई है। इसकी वजह से आजादपुर मंडी के कारोबारी परेशान हैं। हालांकि, लोगों की मांग पर अब गुजरात से भिंडी मंगवाई जा रही है।
एशिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी आजादपुर में इस समय सब्जियों की भरमार है। स्थिति यह है कि गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों से आने वाली ट्रकों की लंबी कतार लगी हुई है। सब्जियों से लदे इन ट्रकों को खाली होने में घंटों इंतजार करना पड़ा है। मंडी के वेजिटेबल ट्रेडर्स असोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अनिल मल्होत्रा का कहना है कि ठंड बढ़ने के साथ ही हरी सब्जियों की आवक भी बढ़ गई है, जिसकी वजह से थोक भाव में काफी गिरावट आई है। हालांकि, 10 दिन बाद फिर से सब्जियों के भाव बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।
इस समय सब्जी के कारोबारी गुजरात से भिंडी मंगवा रहे हैं, जिसकी कीमत करीब 60 किलो है। सब्जी कारोबारी अनिल का कहना है कि पहले हरियाणा, राजस्थान से भिंडी की सप्लाई होती थी, लेकिन अब सप्लाई ठप हो गई है। जिसकी वजह से मंडियों में भिंडी का अकाल है। हालांकि, लोगों की मांग को देखते हुए सभी कारोबारी गुजरात से भिंडी मंगवा रहे हैं। जिसके दाम हरियाणा, राजस्थान की भिंडी से अधिक हैं। वहीं, पिछले साल की ठंड में जब गुजरात से भिंडी आती थी। उसकी कीमत 100 प्रति किलो थी।
रिटेल सब्जी के दाम प्रति किलो के हिसाब से
सब्जी का नाम फिलहाल सब्जियों के दाम पिछले महीने सब्जियों के दाम
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…