IPL में रहे अनसोल्ड, नहीं दी किसी ने इज्जत! अब WTC फाइनल में भारत का बनाया मजाक
Updated on
08-06-2023 08:01 PM
लंदन: भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मैच लंदन के द ओवल मैदान में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। उनके इस फैसले को ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने गलत साबित करने में अहम भूमिका निभाई। हेड ने भारतीय गेंदबाजों की तबियत से कुटाई की। उनका बल्ला मैच के पहले दिन आग उगल रहा था।
ट्रेविस हेड ने टेस्ट में जड़ा तूफानी शतक
ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ फाइनल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए तूफानी शतक जड़ दिया। इतना ही नहीं बल्कि वह अभी भी नाबाद हैं। हेड ने अब तक मैच में 156 गेंद का सामना कर 93 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 22 चौके और 1 छक्का भी जड़ा है।
हेड ने बनाया शमी और सिराज का मजाक भारत के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज से फाइनल में काफी ज्यादा उम्मीदें थी। दोनों आईपीएल में अच्छा करके आ रहे थे। यहां तक आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट भी शमी ने ही ली थी। दोनों अच्छी लय में थे। शमी और सिराज ने डब्ल्यूटीसी फाइनल में भी शानदार आगाज किया। लेकिन जब ट्रेविस हेड पिच पर आए तब से उनका जादू चलना बंद हो गया। हेड ने दोनों गेंदबाजों के खिलाफ बड़ी आसानी के साथ रन बनाए। उन्होंने शमी और सिराज ही नहीं बल्कि पूरे भारतीय गेंदबाजी यूनिट का मजाक बना कर रख दिया था। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि मैच के दूसरे दिन भी ट्रेविस हेड भारतीय गेंदबाजों पर अपना दबदबा बनाने में सफल हो पाते हैं या नहीं।
आईपीएल 2023 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे हेड ऑस्ट्रेलिया के इस स्टार खिलाड़ी ने आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ नाम दर्ज करवाया था। हालांकि हेड में किसी टीम ने रुचि नहीं दिखाई, जिसके चलते वह अनसोल्ड रहे। बता दें कि ट्रेविस पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर भी हैं। बता दें कि हेड आईपीएल भी खेल चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में कुल 10 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 29 की औसत से 1 अर्धशतक की बदौलत 205 रन बनाए हैं। बहरहाल, अगले साल अगर ऑक्शन में ट्रेविस हेड अपना नाम देते हैं तो फ्रेंचाइजियां इन्हें अपनी टीम में शामिल करने पर विचार तो जरूर कर सकती हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…