अहमदाबाद याद है... पैट कमिंस पर बरसा भारतीय फैन, क्राउड को शांत करवाने वाले की खुद बोलती हुई बंद
Updated on
26-06-2024 02:13 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम को वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली थी। उस हार से ज्यादा पैट कमिंस के बयान ने भारतीय फैंस को आहत किया था। वनडे और टेस्ट के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने मैच से पहले कहा था कि वह एक लाख से अधिक दर्शकों को शांत कराना चाहते हैं। वर्ल्ड कप के बाद भी कई मौकों पर पैट कमिंस ने मुंह पर उंगली रखकर शांत रहने का इशारा करते नजर आए थे।
पैट कमिंस का वीडियो वायरल
ऑस्ट्रेलिया के टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने आखिरी सुपर-8 मुकाबले में भारत के खिलाफ हार मिली। उससे पहले टीम को अफगानिस्तान ने हराया था। भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को हार मिली तो पैट कमिंस क्रीज पर ही थे। मैदान से बाहर जाते समय एक भारतीय फैन ने पैट कमिंस को चिल्लाते हुए आवाज देकर कहा, 'पैट, यह 2023 के लिए है। यह 2023 का बदला है। अहमदाबाद याद है? तुम कल घर जा रहे हो।
अफगानिस्तान की जीत से ऑस्ट्रेलिया बाहर
पैट कमिंस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनकी टीम अब टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर भी हो चुकी है। बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान को अपने आखिरी सुपर-8 मुकाबले में हार मिलती तभी ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल का टिकट मिलता। अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ 8 रनों से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई और ऑस्ट्रेलिया को वापस घर भेज दिया।
कमिंस की कुटाई भी हुई
भारत के खिलाफ मैच में पैट कमिंस की जमकर कुटाई भी हुई। सुपर-8 के शुरुआती दोनों मैचों में कमिंस ने हैट्रिक विकेट चटकाए थे। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने 100 मीटर लंबा छक्का मारकर भारत के मैच में उनका स्वागत किया। कमिंस ने चार ओवर के स्पेल में 12 की इकोनॉमी से 48 रन दिए। उन्हें कोई सफलता भी नहीं मिली। भारत के 205 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 181 रन ही बना सकी थी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…