'सिलेबस से मुगल वंश के चैप्टर हटाना भारतीय इतिहास के साथ अन्याय', हताश हुई 'पोन्नियिन सेलवन 2' की टीम
Updated on
29-04-2023 08:41 PM
एक्ट्रेस ऐश्वर्या लक्ष्मी और एक्टर चियान विक्रम की पीरियड फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन: 2' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। दोनों की फिल्म तो फैंस के दिलों में आग लगा रही है। लोगों को रिलीज के बाद से ही ये फिल्म बहुत पसंद आ रही है। हालांकि, दोनों ही एक्टर्स का मानना है कि हमारी शिक्षा प्रणाली द्वारा भारत के स्वदेशी साम्राज्यों या राजवंशों के लिए अन्याय किया गया है। और ये बड़े पैमाने पर गलत है।
हाल ही में, उत्तर प्रदेश में कुछ किताबों से मुगल वंश के चैप्टर्स को हटाने से एक विवाद छिड़ गया और इस बात पर बहस छिड़ गई कि इतिहास में क्या चीजें होनी चाहिए। भारत में आने वाले राजवंशों की तुलना में भारत के स्वदेशी साम्राज्यों का जिक्र स्कूली किताबों में बहुत कम है।
भारतीय साम्राज्य के साथ अन्याय हुआ है
आईएएनएस से बात करते हुए Aishwarya Lekshmi ने कहा, 'जहां तक मुझे पता है, भारत के स्वदेशी साम्राज्यों के प्रति कुछ हद तक अन्याय हुआ है। उस दिशा में उनके बारे में थोड़ी बहुत जानकारी हासिल करने के लिए काफी रिसर्च करना होगा। कल्कि का उपन्यास 'पोन्नियिन सेलवन' (जिस पर मणिरत्नम की फिल्म आधारित है) वास्तव में दक्षिण भारत की 10वीं शताब्दी का एक चैप्टर है, उस समय हम कितने डेवलप थे और समय हमें कितना पीछे ले गया।'
भारतीय समाज काफी आगे था
एक्टर Chiyan Vikram ने ऐश्वर्या का समर्थन किया क्योंकि उन्हें लगता है कि भारतीय समाज अपने समय में काफी आगे था। उन्होंने कहा, 'उस समय अमेरिका की खोज भी नहीं हुई थी और हमारे पास कई साम्राज्यों के संपन्न समाज थे।'
स्कूल के बच्चे बहुत कुछ नहीं जान पाएंगे
पोन्नियिन सेलवन फिल्म में वल्लवरैयायन की भूमिका निभाने वाले कार्थी ने आईएएनएस से कहा, 'जब अंग्रेज आए, तो उन्होंने बहुत सारे रिसर्च करना शुरू कर दिया और इतिहास का लेखा-जोखा करना शुरू कर दिया। मुझे यकीन है कि एक इतिहास का स्टूडेंट हर राजवंश के बारे में बहुत कुछ जान पाएगा। लेकिन, स्कूल स्तर के इतिहास के लिए सही पैनल को बैठकर यह तय करना चाहिए कि सिलेबस में क्या शामिल किया जाना चाहिए।'
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…