रेणुका शहाणे जहां प्रोफेशनली काफी सक्सेसफुल रहीं, वहीं निजी जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव देखे। जब रेणुका छोटी थीं, तभी उनके पैरेंट्स का तलाक हो गया था। इस वजह से लोग उन्हें जज करने लगते थे। एक इंटरव्यू में रेणुका शहाणे ने बताया था कि लोग अपने बच्चों को भी उनसे दूर रखते थे और कहते थे कि इनके साथ मत खेलो क्योंकि ये टूटे घर से आते हैं। यहां तक कि रेणुका शहाणे के टीचर्स भी उन पर बेहूदा कमेंट करते थे। इस बारे में रेणुका ने 'पिंकविला' को दिए इंटरव्यू में बताया था।
