सोने का भंडार बढ़ा रहा रिजर्व बैंक, नवंबर में रेकॉर्ड लेवल पर हुआ आयात
Updated on
17-12-2024 04:34 PM
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) देश में सोने का भंडार बढ़ा रहा है। रिजर्व बैंक ने नवंबर में रेकॉर्ड लेवल पर सोने का आयात किया। भारत अब उन टॉप 10 देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास सोने का सबसे ज्यादा भंडार है। इस मामले में अभी अमेरिका पहले स्थान पर है। सोने के भंडार के मामले में चीन भी भारत से काफी आगे है।
वहीं दूसरी ओर भारत से वस्तुओं का निर्यात नवंबर में सालभर पहले के मुकाबले 4.85% घटकर 32.11 बिलियन डॉलर रहा। आयात 27% बढ़कर 69.95 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। इसमें भी 14.8 बिलियन डॉलर के रेकॉर्ड गोल्ड इंपोर्ट का बड़ा हाथ रहा। गोल्ड इंपोर्ट सालभर पहले से 331% बढ़ा। नवंबर में व्यापार घाटा यानी आयात और निर्यात का अंतर भी 37.84 बिलियन डॉलर के साथ अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया।
चांदी का भी आयात ज्यादा रहा
कॉमर्स मिनिस्ट्री के आंकड़ों में बताया गया कि नवंबर में गोल्ड के अलावा खाद्य तेलों, फर्टिलाइजर और चांदी का इंपोर्ट भी अधिक रहा। कॉमर्स सेक्रेटरी सुनील बड़थ्वाल ने कहा कि ऑयल प्राइस में उतार-चढ़ाव का असर निर्यात पर पड़ रहा है और नॉन-ऑयल एक्सपोर्ट की ग्रोथ अब भी अच्छी है। उन्होंने कहा कि सर्विसेज सेक्टर को मिलाकर इस वित्त वर्ष में कुल एक्सपोर्ट 800 बिलियन डॉलर से अधिक हो सकता है।
क्यों आई निर्यात में कमी?
FIEO प्रेसिडेंट अश्वनी कुमार ने कहा कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितताओं के चलते निर्यात घटा है। इस्राइल-ईरान में टेंशन बढ़ने से लॉजिस्टिक्स संबंधी दिक्कतें बढ़ीं, जिनका असर यूरोप, अफ्रीका और खाड़ी देशों के साथ हमारे व्यापार पर पड़ा।
कितना हुआ सोने का भंडार?
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक भारत के पास करीब 854 टन सोने का भंडार है। अमेरिका 8133 टन सोने के भंडार के साथ पहले नंबर पर है। वहीं इस सूची में जर्मनी दूसरे स्थान पर है। चीन के पास 2264 टन सोने का भंडार है और यह 5वें नंबर पर है।
भारत क्यों कर रहा गोल्ड इंपोर्ट?
सोने को महंगाई के खिलाफ लड़ने के लिए सबसे सुरक्षित एसेट माना जाता है। चूंकि दुनिया में ज्यादा कारोबार डॉलर में किया जाता है। जब डॉलर की कीमत बढ़ती है तो सोने के भुगतान किया जाता है। वहीं दूसरे देशों का कर्ज चुकाने में भी सोने का इस्तेमाल किया जाता है। इस कारण दुनिया के ज्यादातर देश अपने यहां सोने का भंडार बढ़ा रहे हैं।
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…