निवेशक हुए मालामाल
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में निवेश करने वालों को शानदार रिटर्न मिल रहा है। साल 2024 की शुरुआत में इस कंपनी के शेयरों में भारी उछाल देखा जा रहा है। इस महीने यानी जनवरी में शेयरों में करीब 9 फीसदी का उछाल आ चुका है। कंपनी का शेयर बीएसई पर 265 रुपये पर लिस्ट हुआ जबकि एनएसई पर इसकी लिस्टिंग 262 रुपये पर हुई थी। कंपनी के मार्केट कैपिटलाइजेशन की बात करें तो यह बढ़कर 1.65 लाख करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। जियो फिन के स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 266.95 रुपये है। वहीं इसका 52 हफ्ते का लो लेवल 202.80 रुपये है।
