447 दिन बाद वापसी और निशाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड, मोहम्मद शमी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ही मचाएंगे बवाल
Updated on
04-02-2025 01:02 PM
नई दिल्ली: टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ बहुत आसानी से टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया। अब भारतीय टीम अंग्रेजों के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भिड़ने के लिए तैयार है। ये सीरीज चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के लिए तैयारियों के लिए बेहद अहम रहने वाली है। इसी तरह भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए भी इंग्लैंड की सीरीज बहुत खास रहने वाली है। शमी नवंबर 2023 के बाद एक बार फिर से वनडे क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। आखिरी बार वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल में खेले थे। शमी अपनी वापसी पर एक बड़े रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर सकते हैं
शमी के निशाने पर रिकॉर्ड
मोहम्मद शमी के पास इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगा। करीब 14 महीने बाद वनडे में वापसी करने वाले शमी के लिए चैंपियंस ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट में उतरने से पहले ये सीरीज काफी अहम रहने वाली है। वहीं शमी इस सीरीज में वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 200 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं। शमी ने अभी तक 101 वनडे मैचों की 100 पारियों में कुल 195 विकेट अपने नाम किए हैं। अगर शमी किसी तरह इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट निकालने में कामयाब होते हैं तो वनडे में सबसे तेज 200 विकेट का रिकॉर्ड उनके नाम हो जाएगा।
स्टार्क के नाम है रिकॉर्ड
फिलहाल ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के नाम पर है। स्टार्क ने 102 वनडे मैचों की 102 पारियों में अपने नाम 200 विकेट कर लिए थे। ऐसे में शमी के पास मैचों के मामले में स्टार्क की बराबरी करने का एक बढ़िया मौका रहने वाला है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तानी दिग्गज सकलैन मुश्ताक हैं। मुश्ताक ने 104 मैचों की 101 पारी में 200 विकेट लिए थे। इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट ने 107 मैचों में ऐसा किया था।
लंबे समय के बाद वापसी
शमी को नवंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप फाइनल हारने के बाद टखने की चोट के कारण टीम से बाहर होना पड़ा था। उन्हें इसकी सर्जरी करानी पड़ी। इसके बाद जब वो टीम में वापसी करने के करीब थे तभी उनके बाएं घुटने में सूजन आ गई थी। इस तेज गेंदबाज को अब चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वो इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैच की टी-20 सीरीज के लिए भी टीम में शामिल थे, जहां उन्होंने 2 मैच खेले थे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…