WTC फाइनल में 'बेइज्जती' का लिया बदला, कोहराम मचाने के बाद अश्विन का छलका दर्द
Updated on
13-07-2023 03:44 PM
रोसेउ (डोमिनिका): भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) अभी टेस्ट में दुनिया के नंबर एक गेंदबाज हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में 450 से ज्यादा विकेट हैं। इसके बाद भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी (WTC Final) मुकाबले में अश्विन को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली। वह बेंच पर बैठे रहे और भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए जूझते। अंत में भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी। अब वेस्टइंडीज (IND vs WI) के खिलाफ अश्विन को मौका मिला। उन्होंने मैच के पहले ही दिन 5 बल्लेबाजों का शिकार कर दिया। इस मैच के बाद अश्विन ने मीडिया से अपने दिल की बात कही।
फाइनल हारने से निराश थे अश्विन
ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल हारने पर निराशा जाहिर की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए खहा, 'आजकल काफी क्रिकेट होता है। दुनियाभर में लीग होती है। ऐसे में वर्तमान में रहना जरूरी है। मैं भी बहुत सारे काम करता हूं। घर पर टीम है उसका भी ध्यान रखना है। मेरे लिए दुखी करने वाली बात थी कि हम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीत नहीं पाए। हम दो बार फाइनल में पहुंचे लेकिन जीत नहीं पाए।'
अश्विन ने आगे बात करते हुए कहा- इसके बाद हमें वेस्टइंडीज में नए डब्ल्यूटीसी साइकल के लिए आना था। मेरे लिए जरूरी था कि सीरीज को अच्छा शुरू करें। मैं लकी रहा कि मेरा पहला स्पेल शानदार रहा। जिसकी वजह से आगे चीजें होती चली गईं।
WTC फाइनल में जगह नहीं मिलने पर क्या बोले
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह नहीं मिलने पर अश्विन ने कहा- क्रिकेट के रूप में यह काफी मुश्किल होता है। WTC का फाइनल हो और आप बाहर बैठे रहे। लेकिन फिर मेरे और किसी युवा खिलाड़ी में क्या अंतर रह जाएगा अगर मैं भी ड्रेसिंग रूम में नाराज होने लगूं। जब हम इस बार टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए गए तो मैंने खेलने के लिए पूरा फिजिकल और मेंटल तैयारी की। गेम के लिए प्लान किया, सब कुछ कर लिया। लेकिन मैंने इसके लिए भी तैयारी की थी कि नहीं भी खेलूंगा। मैच नहीं खेलता हूं तो कैसे रिस्पॉड करना है। ड्रेसिंग रूम का माहौल कैसे ठीक रखना है।'
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…