Select Date:

भेंट-मुलाकात के अंतर्गत कोरबा जिले के पाली स्थित रेस्ट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक

Updated on 14-01-2023 08:34 PM

रायपुर, 14  जनवरी 2023

भेंट-मुलाकात : कोरबा जिला, पाली तनाखार विधानसभा

भेंट-मुलाकात के अंतर्गत कोरबा जिले के पाली स्थित रेस्ट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक प्रारंभ।

बैठक में पीएचई के ईई को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने और पानी में आर्सेनिक एवं फ्लोराइड की समय-समय पर जांच करवाने के निर्देश।

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से सड़क निर्माण के प्रगति की जानकारी लेते हुए अधूरे निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयावधि में पूरा करने के निर्देश।

बैठक में पीएचई के ईई को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने और पानी में आर्सेनिक एवं फ्लोराइड की समय-समय पर जांच करवाने के निर्देश।

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से सड़क निर्माण के प्रगति की जानकारी लेते हुए अधूरे निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयावधि में पूरा करने के निर्देश।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में 10 स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित हैं। डीईओ ने बताया कि 800 स्कूलों को मरम्मत के लिए चिन्हांकित किये गए हैं, अगले शिक्षण सत्र के पहले ही मरम्मत कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।

धान उठाव के संबंध में जिला खाद्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में 98% डीओ कट चुका है और 86% धान का उठाव कर लिया गया है।

जिले में राजीव युवा मितान क्लब के गठन एवं प्रशिक्षण के संबंध में शासन के उद्देश्य के अनुरूप क्लब के सदस्यों को जनता के बीच जाकर शासकीय योजनाओं का बेहतर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश।

बैठक में अधिकारियों को डॉ. खूबचंद बघेल विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना आदि का दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में बेहतर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश ताकि ग्रामीण अंचलों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से कोई वंचित ना हो।

कहा गया कि अस्पताल आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए जरूरी दस्तावेजों के संबंध में भी जानकारी दी जाए ताकि योजनाओं के शत-प्रतिशत उद्देश्य की पूर्ति हो सके।


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के अंतर्गत कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा (रेस्ट हाउस) में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासकीय योजनाओं का शत-शत प्रतिशत लाभ आम जनता को दिलाने के लिए बेहतर प्रचार-प्रसार किया जाए।

उन्होंने कहा कि रिश्वतखोरी की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि औद्योगिक जिला होने के बावजूद भी बहुत सी विसंगतियां हैं।

आम जनता के जीवन की बेहतरी के लिए बेहतर प्रयास करने की आवश्यकता है।

महुआ शराब बनाने वाले आदिवासी से अवैध वसूली पर होगी कार्यवाही। शिकायत मिलने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आबकारी विभाग के अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.