Select Date:

5 लाख से लेकर 1 लाख रुपये तक का इनाम, जानें पंजाब और हरियाणा के इन गैंगस्टर आतंकियों की NIA को क्यों है तलाश​

Updated on 22-06-2023 06:44 PM
पंजाब में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया। बड़े-बड़ें गैंगस्टर के नाम सामने आने लगे। गोल्डी बराड़ से लेकर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया। इसी बीच कई गैंग और गैंस्टर्स के लिंक जुड़ते चले गए। कई गैंगस्टर ऐसे हैं, जो विदेश में बैठकर भारत के अंदर आपराधित वारदातें करवा रहे हैं। एनआईए ऐसे ही गैंस्टर की तलाश कर रही है। एनआईए ने पंजाब और हरियाणा के वांछित गैंस्टर्स की लिस्ट भी जारी की है। इसमें 5 लाख से लेकर 1 लाख रुपये तक के इनामी गैंगस्टर्स के नाम शामिल हैं।

​दलेर कोटिया​

दिलेर कोटिया के खिलाफ अलग-अलग थानों में फिरौती मांगने, मारपीट आदि के 11 मामले दर्ज हैं। फिलहाल दलेर कोटिया भारत में नहीं है, वो अमेरिका में बैठकर भारत में अपना रंगदारी का कारोबार चला रहा है। दलेर कोटिया पर असंध के मीनाक्षी अस्पताल में अपने गुर्गे भेजकर गोलियां चलवाने, 2 करोड़ की रंगदारी मांगने का भी आरोप है। हरियाणा में करनाल जिले की तहसील असंध में 18 मई 1997 को दलेर का जन्म हुआ था। वह मेडिकल स्टोर चलाता था लेकिन किसान पिता जरनैल सिंह के मरने के बाद रिश्तेदारों से जमीन को लेकर विवाद हुआ। उसके बाद दलेर ने अपराध की दुनिया में कदम रखा। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और हिमाचल में भी दलेर के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। दलेर पर 1 लाख रुपये का इनाम है।

​अर्शदीप सिंह गिल​

अर्श दल्ला नाम से मशहूर अर्शदीप सिंह गिल के पिता का नाम चरणजीत सिंह है। वह पंजाब के मोगा का रहना वाला है। अर्शदीप सिंह गिल को यूएपीए अधिनियम 1967 के तहत आतंकी घोषित किया है। मौजूदा समय में वह कनाडा में रह रहा है। उसके ऊपर 5 लाख रुपये का इनाम है। यह खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) नामक संगठन से संबंध रखता है। अधिसूचना के मुताबिक अर्शदीप सिंह गिल का आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर से नजदीकी संबंध है और वह उसकी तरफ से आतंकी गतिविधियां चलाता है। अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डल्ला आतंकवादी गतिविधियों के अलावा जघन्य अपराधों जैसे हत्या, जबरन वसूली और टारगेट क‍िल‍िंग में भी शामिल है। यही नहीं अर्शदीप सिंह गिल बड़ी मात्रा में सीमापार से नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी और आतंकी फंड‍िंग में भी शामिल है।

​दिनेश शर्मा उर्फ गांधी​

दिनेश शर्मा उर्फ गांधी शिवाजी नगर गुरुग्राम का निवासी है। उसके खिलाफ भी हत्या व लूट जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को चकमा देने के लिए वह नाम बदलकर रहता है। अली और लकी भी उसके नाम हैं। हरियाणा एसटीएफ के अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को भी गांधी की तलाश है। कुख्यात गैंगस्टर कौशल गैंग की कमान इन दिनों गांधी संभाल रहा है। उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम है।

​गौरव पटियाल उर्फ लक्की​

गौरव पटियाल उर्फ लक्की पटियाल मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है और इस समय आर्मेनिया में छिपा हुआ है। बंबिहा के एनकाउंटर के बाद बंबिहा गैंग की कमान गौरव उर्फ लकी पटियाल ने संभाली। धनास चंडीगढ़ का रहने वाला लकी गौरव पटियाल पंजाब का बड़ा गैंगस्टर है, जो पहले कत्ल, कत्ल की कोशिश और एक्सटॉर्शन जैसे मामले में जेल में बंद था और फिर आर्मेनिया भाग गया था। गौरव पटियाल के ऊपर 5 लाख रुपये का इनाम है।

​सुखा दुनेके​

सुखदूर सिंह उर्फ सुखा दुनेके के पिता का नाम नाइब सिंह है। वह मोगा जिले के दुनेके गांव का रहने वाला है। इसलिए अपने नाम के आगे दुनेके लगाता है। उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम है। सुखा दुनेके फर्जी पासपोर्ट बनाकर कुछ समय पहले विदेश भाग गया था।

​​गुरपिंदर सिंह उर्फ बाबा दल्ला​

गुरपिंदर सिंह उर्फ बाबा दल्ला पर एक लाख रुपये का इनाम है। उसके पिता का नाम सुरजीत सिंह है। वह पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है। हाथुर के दल्ला गांव के चलते उसका नाम बाबा दल्ला पड़ा। वह कनाडा में छिपा है। एनआईए ने उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम रखा है।

​​नीरज पंडित​

हरियाणा पुलिस के टॉप गैंगस्टर की लिस्ट में नीरज उर्फ पंडित का नाम है। वह शिवाजी नगर गुरुग्राम का रहने वाला है। एनआईए ने उसके ऊपर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

​संदीप उर्फ बंदर​

गैंगस्टर संदीप उर्फ बंदर जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर कौशल गैंग का गुर्गा है। संदीप उर्फ बंदर पर दस मामले दर्ज हैं। जिसमें हत्या , लूट, मारपीट आदि के मामले हैं। वह अभी फरार चल रहा है। उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.