Select Date:

माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों के लिए RFID यात्रा कार्ड प्रक्रिया शुरु

Updated on 31-08-2022 05:06 PM

जम्मू-कश्मीर में स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक जरूरी खबर आ रही है। अगर आप भी माता वैष्णो के दर्शन करना चाह रहे हैं तो ये खबर पढ़ लें। माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों के लिए RFID यात्रा कार्ड प्रक्रिया शुरु की गई है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने तीर्थ यात्रियों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिटी कार्ड RFID पेश की है। रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिटी कार्ड से तीर्थयात्रियों की आवाजाही पर नजर रखने में मदद मिलेगी। इसके अलावा इसकी मदद से इमरजेंसी स्थिति में भी जरूरी तुरंत उठाए जा सकेंगे।

तीर्थयात्रियों पर रखी जाएगी नजर

हाल ही में मिली रिपोर्ट के मुताबिक कटरा से भवन तक की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को जारी की जाने वाली यात्रा पर्ची का व्यवस्था अब बंद कर दी गई है। अब माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों को आरएफआईडी से एक्सेस कार्ड मिलेंगे। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का कहना है कि इससे वास्तविक समय में भीड़ प्रबंधन करने में सहयोग मिलेगा। रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन रेडियो तरंगों की फ्रीक्वेंसी पर आधारित आइडेंटिफिकेशन की जाती है। इस तकनीक का उपयोग स्वचालित रूप से या वस्तु या व्यक्ति की पहचान उन्हें ट्रैक करने के लिए किया जाता है। यह एक वायरलेस आइडेंटिफिकेशन तकनीक है।

यात्रियों को मिलेंगे एक्सेस कार्ड

श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने बताया कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने वास्तविक समय में भीड़ मैनेजमेंट के लिए RFID से लैस यात्रा एक्सेस कार्ड पेश किए गए हैं। सुरक्षा कारणों से यह बहुत जरूरी कदम है। यात्रा को विनियमित करने के लिए इसके तहत सीसीटीवी कवरेज भी बढ़ाया गया है। उन्होंने आगे बताया कि 1986 से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जरूरी यात्रा पर्ची व्यवस्था बंद कर दी गई है। अब अगर श्रद्धालुओं को माता वैष्णो देवी के दर्शन करने हैं तो उन्हें इस यात्रा पर्ची के बजाय आधुनिक आरएफआईडी टैग दिया जाएगा जिसके बिना यात्री माता वैष्णो देवी के दर्शन नहीं कर सकेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
 16 July 2026
तिरुवनंतपुरम: केरल के एलाथुर से कांग्रेस विधायक विद्या बालकृष्णन ने आरोप लगाया है कि उन्हें व्हाट्सऐप पर एक व्यक्ति का कॉल कर कैबिनेट में शामिल करने की बात कही। उसने…
 16 July 2026
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रतापगढ़ का गौरव…
 16 July 2026
तिरुपति: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने आस्था और दान के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। मंदिर प्रशासन ने एक ही दिन में सबसे अधिक दान प्राप्त करने का…
 16 July 2026
होशियारपुर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दावा किया कि पंजाब को हर क्षेत्र में देश का नंबर एक राज्य बनाने का सफर यहां के लोगों के सहयोग और…
 15 July 2026
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय में सरकारी वकीलों की नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी के आरोपों को बेहद गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने सरकार को साफ निर्देश…
 15 July 2026
मुंबई: शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) संसद के मॉनसून सत्र में आने वाले संविधान संशोधन बिल का समर्थन करेगी। बुधवार को मुंबई में शरद पवार की…
 15 July 2026
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक जोड़-तोड़ का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पटना स्थित…
 15 July 2026
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव तिहाड़ खुर्द में गाय के प्रति श्रद्धा और सेवा का ऐसा उदाहरण देखने को मिला। गांव निवासी मंजीत तिहाड़ा के परिवार ने 7 जुलाई…
Advt.