Select Date:

अमीर देश कर रहे ईंधन की मनमानी खपत:फ्यूल की ज्यादा कीमत चुका रहे, गरीब देशों में फैल रही अशांति

Updated on 20-08-2022 05:33 PM

रूस-यूक्रेन जंग लंबी खिंचती जा रहा है। इसकी कीमत सिर्फ ये दो देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के लगभग सभी देश चुका रहे हैं। खासतौर पर उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों की सरकारों को महंगाई से परेशान जनता को ईंधन मुहैया कराने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। भारत भी इससे प्रभावित हुआ है।

प्राकृतिक गैस का वितरण करने वाली कंपनी गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) उपभोक्ताओं को पर्याप्त लिक्विड नेचुरल गैस (LNG) उपलब्ध करा पाने में विफल रही है। उसे पेट्रोकेमिकल प्लांट और फर्टिलाइजर कंपनियों को आपूर्ति रोकने पर मजबूर होना पड़ा है। बीते दो वर्षों में LNG की कीमतों में 1,300% इजाफा हो चुका है।

गरीब देशों की मुश्किलें बढ़ीं
रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद, यानी इस साल फरवरी से LNG की कीमतें 150% बढ़ चुकी हैं। इसके बावजूद दुनिया के अमीर देश मनमाने तरीके से ईंधन की खपत कर रहे हैं। दूसरी तरफ गरीब देशों में जनता को ईंधन मुहैया करा पाना मुश्किल हो रहा है। पाकिस्तान में ब्लैकआउट की स्थिति बन रही है, बांग्लादेश में बिजली बचाने के लिए रात 8 बजे से बाजार बंद करना मजबूरी है। उधर मैक्सिको में जनता को बढ़ते बिजली बिल से राहत दिलाने के लिए सरकार को सब्सिडी बढ़ानी पड़ी है।

विकासशील देशों के एनर्जी इम्पोर्ट बिल में तेज बढ़ोतरी
एनर्जी ट्रेडर्स के अनुसार भारत और पाकिस्तान के लिए तय गैस की सप्लाई यूरोप जा रही है। यूरोप के देश ज्यादा कीमत देकर LNG खरीद रहे हैं। नतीजतन, विकसित देशों का एनर्जी इम्पोर्ट बिल उनकी GDP के 2-4% के बराबर है, लेकिन विकासशील देशों के लिए यह GDP के 25% से भी ऊपर निकल गया है। करेंसी में गिरावट के कारण स्थिति और भयावह बन रही है। ह्यूस्टन यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर सुजन कसमार के मुताबिक, ऊर्जा संकट दुनियाभर में नागरिक अशांति की वजह बन रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
 16 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
 15 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
 15 July 2026
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्‍ट्रेट तब तक नहीं…
 15 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…
 15 July 2026
मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला…
Advt.