ऋचा-अली की बिटिया को मौसी और खाला ने दुलारा, शबाना आजमी, तन्वी, दीया मिर्जा और उर्मिला संग प्यार से सराबोर शाम
Updated on
30-07-2024 02:31 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अली फजल 14 दिन पहले बिटिया के पैरेंट्स बने हैं। उन्हें ढेर सारी बधाइयां देने और नन्ही परी पर प्यार-दुलार उड़ेलने के लिए उनके घर पर मौसी और खाला का जमावड़ा लग गया। अरे हम बात कर रहे हैं शबाना आजमी, उर्मिला मातोंडकर, तन्वी आजमी और दीया मिर्जा की, जो ऋचा और अली के घर पहुंचे और बिटिया की पहली झलक देखी। इस शाम को ऋचा ने प्यार से सराबोर शाम बताया और दीया ने इसे बेस्ट दिनों में से एक कहा।
Richa Chadha ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की। इस तस्वीर में ऋचा की गोद में उनकी बेटी है और इर्द-गिर्द पति अली फजल के अलावा उर्मिला मातोंडकर, शबाना आजमी, दीया मिर्जा और तन्वी आजमी हैं।
मौसी और खाला ने 14 दिन की बिटिया को दुलारा
एक और तस्वीर है, जिसमें ऋचा और अली की बेटी उर्मिला की गोद में है और शबाना उन्हें प्यार से निहार रही हैं। दूसरी फोटो में तन्वी उन्हें दुलार रही हैं। ऋचा ने फोटो कैप्शन में लिखा, 'बारिश और प्यार से सराबोर एक शाम, हॉट खाला/मासी (मौसी) और साबूदाना वड़े के साथ।'
ऋचा ने कहा- मेरी बच्ची कितनी भाग्यशाली है
एक्ट्रेस आगे लिखती हैं, 'यह छोटी बच्ची कितनी भाग्यशाली है कि उसे सबसे प्यारे और सबसे अच्छे बेस्ट लोगों का आशीर्वाद और स्पर्श मिला है! गुड्डू पंडित कितने खुश हैं! मां कितनी धन्य है! ऐसे बंधनों के लिए भगवान का शुक्रिया। मुझे समझने के लिए दीया का बहुत-बहुत शुक्रिया... मेरा मतलब है कि प्रेग्नेंसी के लिहाज से A से Z तक! हमेशा ऋणी और आभारी! आप सभी को प्यार!!!'
शबाना आजमी ने शेयर की फोटो
शबाना आजमी ने भी इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है और लिखा, 'नई मां और बेबी संग खाला और मौसी।' इस पर दीया मिर्जा ने कॉमेंट किया, 'हमारी जिंदगी के सबसे बेस्ट दिनों में से एक।' उर्मिला ने भी इस पोस्ट पर प्यार बरसाया।
2022 में हुई थी ऋचा और अली की शादी
37 साल की ऋचा ने कई साल तक अली फजल को डेट किया। दोनों ने 4 अक्टूबर 2022 को लखनऊ में शादी की। 16 जुलाई 2024 को उनके घर पर पहले बच्चे की किलकारी गूंजी।
'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। हालांकि, इसे मिक्स्ड रिस्पॉन्स ही मिला है। जहां राम के किरदार में रणबीर कपूर पर लंकापति बनकर यश भारी पड़ गए…
'बॉर्डर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म और 'सुराग' जैसे क्लासिक शो के एक्टर सुदेश बैरी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर हमला बोला है, और उन लोगों को जमकर कोसा है, जो…
भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वालीं श्रीदेवी बॉलीवुड की भी पहली लेडी सुपरस्टार रहीं। देश ही नहीं, दुनियाभर में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग रही। यहां तक…
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हाल ही एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कुछ ब्राह्मण बच्चे मंत्रोच्चारण करते और वेदों की पढ़ाई करते नजर आ रहे हैं। इस…
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…