रिकी पोंटिंग ने रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ को लताड़ा, जानें क्यों कहा- अपने ही ट्रैप में फंस गया भारत
Updated on
08-06-2023 07:34 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल को लेकर रिकी पोंटिंग की सोच पर रोहित शर्मा खरे नहीं उतरे। टॉस के बाद प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा ने अश्विन को नहीं रखा, जबकि रिकी पोंटिंग काफी समय से कहते आ रहे थे कि वह X फैक्टर साबित होंगे। टीम इंडिया 4 पेसर्स के साथ उतरी, जबकि एक स्पिनर के रूप में रविंद्र जडेजा हैं। शुरुआत में सफलता मिली, लेकिन जब हेड और स्मिथ मैदान पर टिक गए तो रिकी पोंटिंग ने लताड़ लगानी शुरू की।
मैच में कॉमेंट्री कर रहे पोंटिंग ने कहा कि भारत ने केवल पहली पारी के लिए टीम चुनी है। पोंटिंग ने पहले सत्र में कॉमेंट्री के दौरान कहा- भारत इस टेस्ट मैच की पहली पारी के लिए ही आक्रमण करने के जाल में फंस गया है। यह उनकी गलती है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान को कोई संदेह नहीं था कि अश्विन ने जडेजा से बेहतर गेंदबाजी की होती, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में 4 लेफ्ट हैंडर्स हैं। अश्विन बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए काल साबित होते हैं।
उन्होंने कहा- मैं हैरान हूं कि अश्विन को बाहर रखा गया। ऑस्ट्रेलिया के पास बाएं हाथ के बल्लेबाजों की संख्या थी। मेरे दिमाग में कोई संदेह नहीं है कि अश्विन ने बाद में टेस्ट में जडेजा की तुलना में बहुत बेहतर गेंदबाजी की होगी। बड़ा फैसला जो कि उन्हें ठाकुर और उमेश के बीच में करना था। मैं ठाकुर की ओर झुक रहा था क्योंकि वह स्ट्राइक गेंदबाज शमी और सिराज को थोड़ा ब्रेक देने के लिए मेरा वर्कहॉर्स होगा। आप कुछ ओवरों के लिए जडेजा जा सकते हैं बस टाई करने के लिए थोड़ा नीचे खेल," उन्होंने कहा।
पोंटिंग और दिनेश कार्तिक भारत के तेज गेंदबाजों शमी, सिराज, शार्दुल और उमेश की नई गेंद से की गई लेंथ की आलोचना करते नजर आए। सिराज गेंदबाजों की पसंद थे और उन्होंने उस्मान ख्वाजा को डक पर आउट भी किया, लेकिन यह काफी नहीं था। पोंटिंग ने कहा- अगर भारत ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की होती तो 60% फुलर लेंथ की होती, जबकि 20% अच्छी लेंथ पर होती। मैंने पहले एक बात कही थी, गेंदबाजों को यह स्वीकार करना होगा कि वे हर बार ड्राइव करने वाले हैं। यहां कप्तान फील्ड सजाने को छोड़कर क्या ही कर सकता है।
उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 85 ओवरों में 3 विकेट पर 327 रन बनाए हैं। ट्रैविस हेड 156 गेंदों में 22 चौके और एक छक्का के दम पर 146 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि स्टीव स्मिथ 227 गेंदों में 14 चौके के दम पर 95 रन बनाकर खेल रहे हैं। यह जोड़ी आज दूसरे दिन के खेल की शुरुआत करेगी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…