रिकी पोंटिंग होंगे महान, पर सर जडेजा भी कम नहीं, 168 टेस्ट में बने रिकॉर्ड की 83 मैचों में कर डाली बराबरी
Updated on
14-07-2025 04:17 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग टेस्ट इतिहास के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। एक समय वह टेस्ट में शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को टक्कर दे रहे थे। 2012 में रिकी पोंटिंग ने अपना आखिरी टेस्ट खेला। 168 मैचों के टेस्ट करियर में पोंकिंग ने 13378 रन बनाए। इसमें 41 शतक और 62 अर्धशतक शामिल हैं। दूसरी तरफ भारत के रविंद्र जडेजा ऑलराउंडर हैं। अपना 83वां टेस्ट खेल रहे रविंद्र जडेजा ने छक्कों के मामले में पोंटिंग की बराबरी कर ली है।
जडेजा के छक्के पोंटिंग के बराबर
रिकी पोंटिंग ने 168 टेस्ट की 287 पारियों में बैटिंग की। इस दौरान उनके बल्ले से 73 छक्के निकले। दूसरी तरफ रविंद्र जडेजा ने अभी तक 83 टेस्ट की 123 पारियों में बैटिंग की है। उन्होंने भी 73 छक्के जड़ दिए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने एक छक्का लगाया। इसकी मदद से रिकी पोंटिंग के बराबर पहुंच गए।भारतीय बल्लेबाज में जडेजा से ज्यादा छक्के सहवाग, रोहित, पंत और धोनी के नाम ही हैं।
छक्के में रविंद्र जडेजा ने रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है लेकिन बैटिंग के अधिकतर रिकॉर्ड में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आगे हैं। पोंटिंग ने 1509 चौके मारे हैं जबकि जडेजा के बल्ले से 357 चौके ही निकले हैं। टेस्ट में जडेजा का बल्लेबाजी औसत पोंटिंग से करीब 15 कम है। स्ट्राइक रेट के मामले में भी पोंटिंग ही आगे हैं।
सिक्के का दूसरा पहलू भी
टेस्ट क्रिकेट में रविंद्र जडेजा ने रिकी पोंटिंग के छक्के की बराबरी कर ली है। लेकिन सिक्के का एक और पहलू है। टेस्ट क्रिकेट काफी तेजी से बदल रहा है। अभी ज्यादा छक्के लगते हैं।इसके बाद भी आज के समय टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज गेंद को हवा में खेलने से बचते हैं। वहीं लोअर ऑर्डर के पास छूट रहती है।। यही वजह है कि सचिन तेंदुलकर, एबी डिविलियर्स, कपिल देव, सनथ जयसूर्या और यहां तक की डेविड वॉर्नर जैसे धाकड़ बल्लेबाजों के नाम रविंद्र जडेजा से टेस्ट में कम छक्के हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…